29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटाव रोकने नदी किनारे लगा रहे अर्जुन का पौधा, आमनेर-मुस्का संगम तट पर 100 से ज्यादा पौधे लगाए गए …

वृहद पौधरोपण के कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। पिपरिया नदी के तटों से अर्जुन के पौधे लगाकर नदी संरक्षण के प्रयासों को तेज किया गया है।

2 min read
Google source verification
More than 100 saplings were planted on the Amner-Muska confluence bank of Arjun, which is planting river banks to prevent erosion.

कटाव रोकने नदी किनारे लगा रहे अर्जुन का पौधा, आमनेर-मुस्का संगम तट पर 100 से ज्यादा पौधे लगाए गए ...

खैरागढ़. शहर की नदियों का कटाव रोकने के लिए शहर की सेवाभावी संस्था निर्मल त्रिवेणी महाअभियान ने इस वर्ष भी वृहद पौधरोपण के कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। पिपरिया नदी के तटों से अर्जुन के पौधे लगाकर नदी संरक्षण के प्रयासों को तेज किया गया है। तटों पर पेड़ लगाने के लिए महाअभियान के स्वयं सेवक लगातार जुटे हुए हैं। बीते हफ्ते भर में अब पिपरिया नदी पर पिपरिया वार्ड में आमनेर-मुस्का संगम तट पर दाउचौरा में रपटा तट पर 100 से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं।

बीते वर्ष भी नदियों के तटों पर पौधे लगाए गए थे, जो अब बड़े हो चुके हैं। इस वर्ष नदी के किनारों पर 500 से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य अभियान ने रखा है और प्रयास ये किये जा रहे हैं कि कटाव वाली जगहों पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जा सके। गुरुवार को रपटा तट पर साहित्यकार संकल्प यदु, अधिवक्ता राजीव चंदेल शिव कुमार मुन्ना पटेल राजेश सारथी गोलू कुमार सहित अन्य ने पौधे लगाए।

गौरव पथ में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने रोपे पौधे

अभियान के तहत ही नगर के गौरव पथ में भी पौधारोपण किया गया। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने पौधारोपण किया। साथ ही स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों व अन्य युवाओं ने पौधारोपण का शुभारंभ किया। जिसमें गौरव पथ के रहवासी अविनाश सिंह, श्रीधर सिंह, गीतिका सिंह, शांतनु सिंह, मानस सिंह, मानसी सिंह, अरुण यदु, मनबोध यादव शामिल हुए।

स्मृति वन में पालिका अध्यक्ष ने टीम के साथ लगाए पौधे

अभियान के तहत ही शहर में स्मृति वन तैयार किया जा रहा हैं, जहां पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा ने पौधारोपण किया। साथ में पालिका उपाध्यक्ष रामाधार रजक, नीलिमा गोश्वामी, गिरिजा चंद्राकर, शेष नारायण यादव, सोनू ढीमर, एल्डरमैन डॉ. किरण झा, पूरण सारथी, सुरेंद्र सिंह, भरत चंद्राकर, अयूब सोलंकी, महेश गोश्वामी सहित अन्य शामिल हुए। पौधारोपण को लेकर नगर के हर मुक्तिधाम में पौधे रोपकर संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी, औषधीय उद्यान, फुलवारी बनाकर जीवन रक्षक पौधे लगाए जाएंगे। इसमें प्रमुख रूप से अर्जुन के पौधे रोपे जाने की तैयारी है।

Story Loader