
क्षेत्र में आकाशीय गाज गिरने से 28 बकरियों की हुई दर्दनाक मौत ...
गंडई पंडरिया. शनिवार सुबह 3 बजे के आसपास ग्राम काशीटोला में आकाशीय गाज गिरने से 28 बकरियों की मौके पर मौत हो गई है। यह सूचना राजिस्थानी पशुमालिक कान्हा राबड़ी पिता मेघा राबड़ी अपने पशु को लेकर काशीटोला खार में था जिसमें गाज गिरने की आवाज आई। जिसमें बकरियां देखते ही खत्म हो गई जिसकी सूचना ग्राम के सरपंच एवं कोटवार में माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।
उसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पश ुचिकित्सालय गंडई में पदस्थ डॉ. संदीप इंदुरकर घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम किया गया। साथ ही घायल अवस्था मे बकरियों का पशुचिकित्सालय गंडई में उपचार किया गया। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई। जानकारी के अनुसार एक बकरी की प्रति यूनिट कीमत लगभग 25 से 30 हजार की मापी गई है।
कार्रवाई की जाएगी
नायब तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने कहा कि पीडि़त मवेशी मालिक को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रकरण तैयार किया गया है जल्द ही प्रति यूनिट 3 हजार की दर से भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
31 May 2020 05:57 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
