29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाएं खुद को कमजोर न समझें.. नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

Patrika Mahila Surksha: शिविर में विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला संबंधी अपराध और उन्हें मिले अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई

2 min read
Google source verification
Patrika Mahila Suraksha

Patrika Mahila Surksha: शहर से लगे पार्रीकला में संचालित कान्लूएंस कॉलेज में ‘पत्रिका’ के महिला सुरक्षा अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला संबंधी अपराध और उन्हें मिले अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉन्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, महिला प्रकोष्ठ, विशाखा कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Patrika Mahila Surksha: ये रहे मौजूद

पुलिस विभाग की रक्षा टीम, विशाखा कमेटी, सखी वन स्टाफ, महिला बाल विकास विभाग, माया सिंह गौर, महिला आरक्षक मीनाक्षी अहीर, कोतवाली थाना रानू दुबे, रूकसाना अली अजाक थाना से एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मनीष जैन, उप प्राचार्य जेसी लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Patrika Mahila Suraksha: थाने में शिकायत नहीं लिखी जा रही है तो हेल्प लाइन नंबर पर तत्काल करें कॉल

प्रोफेसर विजय मानिकपुरी कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस ने कहा कि आज महिला सुरक्षा व महिलाओं के अधिकार की संरक्षण, महिलाओं को समानता देना और उनकी सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

महिलाओं को भारतीय संविधान ने कई अधिकार दिए हैं, जो बराबरी की उनकी लड़ाई को आसान कर सके। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेशनल मिशन फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन भारत सरकार की ओर से प्रारंभ किया गया है। वह कंधे से कंधा मिलाकर समाज में आगे बढ़ रही हैं।

पुरूष वर्ग तो महिलाओं पर ही निर्भर हैं

डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि आज सुई से लेकर हवाई जहाज बनाने में महिलाओं की भागीदारी होती है। महिलाओं के इस निरंतर प्रयास और प्रगति को दिशा देने के लिए यह समान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डॉ. मनीष जैन ने कहा कि हम पुरुष महिलाओं पर निर्भर रहते हैं और दिनचर्या की शुरुआत हमारी मां, पत्नी, बहन-बेटियों के कार्यों से ही होता है।

अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया

विद्या मिश्रा मबावि. विभाग ने महिलाओं के शोषण के विरुद्ध उनके अधिकार की चर्चा की। रक्षा टीम प्रभारी शारदा बंजारे प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने अभिव्यक्ति ऐप एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम और पुलिस से तत्काल संपर्क के संबंध में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने आभार प्रस्तुत करते हुए महिलाओं को सशक्त, समानता के साथ अधिकार और उनके अवसरों की बात कही।

अपने अधिकार के लिए रहो जागरूकनर्सिंग प्राचार्य रूबी दान ने अधिकार के लिए सबको जागरूक रहने व आवाज उठाने प्रेरित किया। प्रीति इंदौरकर विभागध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी देविका देवांगन सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं बीएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर तथा नर्सिंग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

महिलाओं को प्राप्त अधिकारों को बताया

प्राचार्य स्वामी आत्मानंद कुमकुम झा ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रही हैं, परंतु उन तरक्की के पीछे हमारे साथियों को ही तकलीफ होती है, जिससे इस मानसिकता को हमें दूर करना है। महिला थाना प्रभारी गीतांजली सिन्हा ने महिलाओं को प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। महिला सुरक्षा अभियान को जन अभियान बनाने के लिए पुलिस विभाग और समाज को सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।