13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वोट का बटन ऐसे दबाओ की इटली तक लगे करंट… सोनिया,राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह

Amit Shah Jnasabha In Khairagarh: जनसभा संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। शाह बोले - मेरी आप सभी से विनती है की, भाजपा को इतने वोट देना की... इटली तक करेंट लगे ऐसे वोट का बटन दबाना...

less than 1 minute read
Google source verification
amit_shah_in_khairagarh_2.jpg

Amit Shah In Khairagarh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान है। ऐसे में पार्टी के दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा जारी है। पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रामदास अठावले के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गरज प्रदेश में गूंज उठी है। अमित शाह राजनांदगाव लोकसभा सीट को साधते हुए बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान सांसद संतोष पांडेय के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान जनसभा में शाह ने जनता से बीजेपी प्रत्याशीसंतोष पांडेय भारी बहुमत देकर जीतने की अपील की।

यह भी पढ़ें: BJP Manifesto 2024: भारत में अब लागू होगा UCC, One Nation One Election - छत्तीसगढ़ में बोल गए अमित शाह

इस जनसभा का आयोजन राजनांदगाव के खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह मैदान में किया गया था। जनसभा संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। शाह बोले - भूपेश कका की सरकार में नक्सल के खिलाफ आंदोलन कम हो गया। विष्णु, विजय की सरकार के नेतृत्व में 56 नक्सलवादियों को मार गिराया, 150 गिरफ्तार हुए, 250 सरेंडर कर दिए। मोदी जी ने नक्सल को देश से समाप्त किया, सिर्फ कुछ छत्तीसगढ़ में बचा है। तीसरे कार्यकाल में वो भी खत्म कर देेंगे। मेरी आप सभी से विनती है की, भाजपा को इतने वोट देना की... इटली तक करेंट लगे ऐसे वोट का बटन दबाना...