27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार 10 वीं बोर्ड के खराब रिजल्ट पर 19 प्राचार्यों को मिली सजा, रुकेगी दो वेतन वृद्धि

प्राचार्यों की बैठक लेने के बाद कलेक्टर भीम सिंह ने जिले के 19 प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों की दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 4 Jun 2018, 11:17 AM IST

patrika

पहली बार 10 वीं बोर्ड में खराब रिजल्ट की 19 प्राचार्यों की मिली बड़ी सजा, रुकेगा दो वेतन वृद्धि

राजनांदगांव. दसवीं बोर्ड की परीक्षा में खराब रिजल्ट की गाज प्राचार्यों और शिक्षकों पर गिरनी शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम की समीक्षा के लिए प्राचार्यों की बैठक लेने के बाद कलेक्टर भीम सिंह ने जिले के 19 प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों की दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। कमजोर रिजल्ट वाले स्कूलों के शिक्षकों पर भी कार्रवाई होगी। ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।

कई स्कूलों का रिजल्ट बेहद खराब
राजनांदगांव जिले में कक्षा दसवीं के नतीजे इस बार पिछली बार से बेहतर आए थे। वर्ष २०१७ में दसवीं का परिणाम ५६.५५ प्रतिशत आया था जबकि इस बार इसमें अच्छा सुधार हुआ और परिणाम ७०.१९ प्रतिशत रहा। इतने अच्छे सुधार के बाद भी जिले के कई स्कूलों का रिजल्ट बेहद खराब रहा और उनके कारण जिला और बेहतर प्रदर्शन करने से रह गया।

दिया था कलेक्टर ने टारगेट
सत्र के दौरान कलेक्टर सिंह ने प्राचार्यों और बीईओ की कई बार बैठक लेकर पढ़ाई में गुणवत्ता लाने और बेहतर रिजल्ट लाने का टॉरगेट दिया था। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। रिजल्ट के बाद पिछले दिनों कलेक्टर ने जिले भर के प्राचार्यों की बैठक लेकर रिजल्ट की समीक्षा की थी। इस समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने बेहतर रिजल्ट देने वाले प्राचार्यों को पुरस्कृत किया था और खराब रिजल्ट वालों को फटकार लगाई थी।

दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
कलेक्टर सिंह ने जिले में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों की दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एसके भरतद्वाज ने बताया कि इस कार्रवाई के अलावा विषयवार खराब रिजल्ट को लेकर शिक्षकों की सूची बनाने का काम किया जा रहा है। ऐसे शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इन प्राचार्यों पर गिरी गाज
बुद्ध सिंह देवांगन, नारायण कुमार हरदेल, उमा हरिवंश, खोराहरा राम पटेल, जनक कुमार तिवारी, राजेश्वर लाल कोरे, रामकृष्ण नारकर, सदाशिव साकारे, नवलदास साहू, विजयलाल लहरे, डीपी ठाकुर, भावदास रामटेके, नरेन्द्र कुमार देशलहरे, एलडी साहू, शंकरलाल साहू, निजामसाय ठाकुर, दयाल सिंह धु्रर्वे, सुरेश नागपुरे, चिंताराम श्रीवास का नाम शामिल है।

इन स्कूलों का रिजल्ट आया खराब
शासकीय हाईस्कूल मोहड़, शा.उ.मा. शाला अरजकुंड, शा.उ.मा. शाला बा. डोंगरगांव, शास. हाईस्कूल बसेली, शा.उ.मा. शाला पाटनखास, शा.उ.मा. शाला करमरी, शा.उ.मा. शाला डोकराभाठा, शा.उ.मा. शाला कुहीखुर्द, शास. हाईस्कूल सिवनी, शा.उ.मा. शाला वासड़ी, शास. हाईस्कूल सरखेड़ा, शा.उ.मा. शाला बोरिया ठेकेदारी, शास. हाईस्कूल मदनवाड़ा, शास. हाईस्कूल सीतागांव, शा.उ.मा. शाला कुम्हारी, शा.उ.मा. शाला कुम्हली, शास. हाईस्कूल सरईपतेरा, शास. हाईस्कूल उदान ,शा.उ.मा. शाला बुुंदेली ।