6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेज अस्पताल: बुजुर्ग व नि:शक्तजन के लिए नहीं अलग काउंटर

मरीजों को राहत देने के नाम से रोगी पंजीयन काउंटर की संख्या तो बढ़ा दी गई है, पर बुजुर्गों और निशक्तजनोंं के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था नहींं की है।

2 min read
Google source verification

image

Satya Narayan Shukla

Jan 16, 2017

Medical College Hospital, elderly and disabled per

Medical College Hospital, elderly and disabled persons for no separate counter

राजनांदगांव.
मरीजों को राहत देने के नाम से रोगी पंजीयन काउंटर की संख्या तो बढ़ा दी गई है, पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने बुजुर्गों, महिलाओं और निशक्तजनोंं के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था नहींं की है। इसके चलते इन्हे इलाज कराने से पहले भीड़ में धक्के खाने पड़ते हैं।


ओपीडी में 500 से अधिक मरीज रोज पहुंचते हैं

काउंटरों के सामने सूचना बोर्ड तक चस्पा नहीं किया गया है। पुरूषों की भीड़ में ही महिलाएं इलाज के लिए पर्ची बनाने परेशान होती रहती हैं। जिले का एक मात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल होने की वजह से यहां रोज ओपीडी में 500 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। बिना इलाज कराए ही लौट जाते हैं


सुविधा देने कोई पहल नहीं

ओपीडी के आस-पास मरीजों के बैठने कुर्सियों और टेबल की व्यवस्था तो कर दी गई है, लेकिन काउंटर में महिलाओं, निशक्तजनों और बुजुर्गों को सुविधा देने कोई पहल नहीं की गई है। जबकि इनके लिए अलग से काउंटर देने का प्रावधान है। अलग से काउंटर नहीं होने के कारण भीड़ देखकर कई महिला मरीज तो बिना इलाज कराए ही लौट जाती हैं या फिर निजी अस्पतालों की शरण लेती हैं। बुजुर्गों का भी यही हाल है, जबकि यहां पेंशनर दवाइयां लेने और चेकअप कराने रोज आते हैं।


नए काउंटर का काम भी अब तक शुरू नहीं

अस्पताल प्रबंधन की ओर से भीड़ की समस्या दूर करने और लोगों को आसानी से पंजीयन पर्ची उपलब्ध कराने के लिए नए काउंटर का निर्माण करने सीजीएमएससी को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी स्वीकृति भी हो चुकी है। बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। इस नवनिर्माण के साथ महिलाओं, बुजुर्गों और निशक्तजनोंं के लिए अलग काउंटर की सुविधा दी जा सकती है।


व्यवस्था करेंगे

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. केके सहारे ने कहा कि बुजुर्गों, महिलाओं और निशक्तजनों के लिए काउंटर में सूचना बोर्ड चस्पा कराया जाएगा। इन्हे यह सुविधा तो मुहैया कराने कहा गया है।




ये भी पढ़ें

image