19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajnandgaon: मासूम के साथ मां ने मालगाड़ी के सामने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पारिवारिक कलह से थी परेशान

Suicide Case: शहर के बीड़ी श्रमिक कॉलोनी निवासी एक महिला के घरेलू विवाद पर अपने बच्चे के साथ मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajnandgaon

Rajnandgaon

Chhattisgarh News: शहर के बीड़ी श्रमिक कॉलोनी निवासी एक महिला के घरेलू विवाद पर अपने बच्चे के साथ मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक हरकत: माँ बमलेश्वरी के मंदिर में लगे टीवी स्क्रीन पर हुआ अश्लील फिल्म का ब्रॉडकास्टिंग, मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार बीड़ी श्रमिक कॉलोनी नवागांव निवासी 25 वर्षीय महिला मोना उर्फ लागेश्वरी रामटेके ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने एक बच्चे के साथ घर से निकली और कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक में जा पहुंची। महिला ने ट्रैक में आ रही मालगाड़ी में बच्चे के साथ छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला ने जिस समय मालगाड़ी में छलांग लगाई ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी और छलांग लगाने पर महिला मालगाड़ी के इंजन से टकरा कर दूर गिर गई और बच्चा पहले उसके साथ से छूट कर वहीं पर नीचे गिर गया था।

यह भी पढ़ें: आचार्य श्री 108 विद्यासागर ने ली समाधी, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, ट्वीट कर बोले- मेरे लिए अविस्मरणीय... देंखे Photos

इस ट्रेन में नहीं टकराने से बच्चा सुरक्षित है और महिला मोना की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला का किसी बात को लेकर परिवार वालों से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग