राजनंदगांव

लॉकडाउन में सक्रिय हुए शराब कोचिए, दोगुने दाम में बेचने पैरावट में छुपाकर रखा था 22 पेटी शराब

पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से 22 पेटी शराब का जखीरा जब्त किया है। इसकी कीमत सवा लाख रुपए आंकी गई है। (illegal liquor in chhattisgarh)  

2 min read
लॉकडाउन में सक्रिय हुए शराब कोचिए, दोगुने दाम में बेचने पैरावट में छुपाकर रखा था 22 पेटी शराब

राजनांदगांव/डोंगरगांव. एक ओर जहां पूरे विश्व के लोग कोरोना वायरस को रोकने लेकर गंभीरता से सजग होकर काम कर रहे हैं, वहीं क्षेत्र के कुछ शराब कोचिया लगातार सक्रिय हैं। इनके द्वारा लगातार बड़े पैमाने पर शराब की सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से 22 पेटी शराब का जखीरा जब्त किया है। इसकी कीमत सवा लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पैरावट में छिपाकर रखा था शराब
डोंगरगांव के ग्राम पहलवान चारभांठा (कुमरदा) में 22 पेटी शराब के साथ भंडारीभरदा निवासी सरोज पिता कल्लूराम चन्द्राकर 49 साल, आशीष पिता सरोज चन्द्राकर 24 साल व पहलवान चारभांठा निवासी दिनेश कुमार पिता अगनू राम निषाद 44 साल को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है। ये आरोपी अलग-अलग जगहों में शराब छिपाकर रखे हुए थे।

पुलिस ने की थी घेराबंदी
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पहलवान चारभाठा में बड़ी मात्रा में सरोज चन्द्राकर एवं उसके साथी शराब एकत्र करने के फिराक में रहने की सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत द्वारा शराब कारोबारियों की मंशा कामयाब होने के पूर्व आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस बल रवाना किया गया। पुलिस ने आरोपी दिनेश निषाद के घर के चारों ओर घेराबंदी कर सरोज चन्द्राकर को भागने के दौरान धर दबोचा और कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनेश निषाद के घर के पीछे रखे पैरावट में से उसकी निशादनदेही पर 11 पेटी शराब जब्त किया।

आरोपी ने बताया कि दिनेश निषाद को बिक्री करने के लिए 7 पेटी शराब और अपने पुत्र अशीष को 4 पेटी देना बताया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों से कुल 22 पेटी गोवा व्हीस्की शराब जब्त किया गया। जिसकी कीमत 1,21,000 रुपए आंकी गई है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत थाना डोंगरगांव, उप निरीक्षक दिलीप पटेल, सउनि. नारायण लाल सिन्हा, प्र.आर. दीपक जायसवाल, आर.रमेश चन्द्राकर, योगेश साहू आर लकेश्वर, चोवालाल यादव, जामेन्द्र वर्मा, जागेश्वर साहू, फि रेन्द्र सिंग, म.आर. कुंती कुंजाम शामिल थे।

Updated on:
28 Mar 2020 11:52 am
Published on:
28 Mar 2020 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर