कन्हारपुरी संकुल के अंतर्गत आने वाले किसी भी स्कूल में भोजन बनाने गैस का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसी तरह शहर के कौरिनभाठा, बल्देवप्रसाद मिश्र स्कूल और नंदई स्कूल में भी गैस से भोजन नहीं बनाए जाने की वजह से रसोइयों के साथ ही स्कूली बच्चे धुआ सहते हंै। इनमें से ज्यादातर स्कूलों के रसोई कक्ष क्लास रूम से सटे हुए हैं। इस कारण रसोई कक्ष में भोजन तैयार करने चूल्हे जलते ही बच्चों को धुआं सहना पड़ता है। डीईओ राजनांदगांव, बीएल कुर्रे ने बताया कि कुछ साल पहले स्कूलों को गैस कनेक्शन का वितरण किया गया था, पर सभी स्कूलों में सुविधा नहीं दी गई है।