
आज से ब्रम्हदत्त तिवारी देंगें मानस पर व्याख्यान
राजनांदगांव / डोंगरगांव. गृहस्थ जीवन कैसे जिएं और अतिथि सेवा कैसे करें, ये सब बातें हमें रामचरित मानस से सीखने को मिलती है, उक्त बातें ब्रम्हचारी आश्रम में चल रहे रामकथा में पंडित अशोक तिवारी ने कही। उन्होंने बताया कि जो धर्म को बचाकर रखता है, जीवन उसी का सफ ल होता है। जीवन में केवल ज्ञान प्राप्त कर लेना ही काफ ी नहीं है बल्कि इसके साथ भक्ति भी जरूरी है। उन्होंने रामकथा अनेक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति विभोर किया। दर्री आश्रम में चल रहे लक्ष्मीनारायण यज्ञ में आयोजित रामकथा प्रसंग की अगली कड़ी में 7 फ रवरी को प्रयागराज इलाहाबाद से पधारे पंडित ब्रम्हदत्त तिवारी का मानस पर मार्मिक व्याख्यान देंगे।
9 फरवरी तक चलेगा अनवरत आयोजन
समीपस्थ ग्राम दर्री में शिवनाथ नदी के पावन तट पर लक्ष्मीनारायण धाम में 30 जनवरी से 9 फरवरी तक पांच कुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व 11 दिवसीय अखंड रामनाम संकीर्तन के साथ ही प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में आश्रम के संत त्रिलोचन ब्रम्हचारी महाराज ने बताया कि सार्वाजनिक हित व विश्व शांति तथा कल्याण के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस यज्ञ एवं कथा का आयोजन किया जाता है, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलता है। आश्रम के संत त्रिलोचन ब्रम्हचारी के पावन सानिध्य में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ में भाग लेने व कथा सुनने अंचल के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे है।
यज्ञ स्थल पहुंचे कनिष्ठ शंकराचार्य
डोंगरगांव नगर में गुरूवार से आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा पुराण के लिए पधारे कनिष्ठ शंकराचार्य जगतगुरू स्वामी आत्मानंद सरस्वती ज्योतिषपीठ काशी का शुभागमन बुधवार शाम को नगर में हुए है जहाँ ग्राम दर्री के लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित यज्ञ की जानकारी होते ही कनिष्ठ शंकराचार्यजी ने तत्काल ही दर्शनों की इच्छा व्यक्त कर लक्ष्मीनारायण धाम ग्राम दर्री पहुंचे थे. जहाँ आश्रम के संत त्रिलोचन ब्रम्हचारी व आश्रम के सेवक संजय पंसारी सहित अन्य सेवक व श्रद्धालुओं ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया तथा धाम में चल रहे श्रीलक्ष्मीनारायण यज्ञ को विस्तार से बताया।
Published on:
06 Feb 2020 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG Fraud News: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

