7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रफ्तार का कहर, बेटे के आंखों के सामने ट्रेलर ने पिता का सिर कुचला, मौत को सामने देख सिर्फ चिल्लाता रह गया बेटा

50 वर्षीय उदेराम यादव पिता स्व. प्रेमसुख यादव अपने पुत्र चोवाराम यादव निवासी गिरगांव के साथ अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने बागद्वार के लिए अपने घर से निकले थे।

2 min read
Google source verification
रफ्तार का कहर, बेटे के आंखों के सामने ट्रेलर ने पिता का सिर कुचला, मौत को सामने देख सिर्फ चिल्लाता रह गया बेटा

रफ्तार का कहर, बेटे के आंखों के सामने ट्रेलर ने पिता का सिर कुचला, मौत को सामने देख सिर्फ चिल्लाता रह गया बेटा

राजनांदगांव/डोंगरगांव. राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में एक बेटे के सामने उसके पिता की मौत हो गई। सड़क पर तेज रफ्तार ट्रेलर पिता को कुचलता हुआ निकल गया और बेटा कुछ नहीं कर पाया। नगर के गांधी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह 9 बजे हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मृत्यु हो गई है। बुजुर्ग का पुत्र भी इस हादसे का शिकार होकर घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मिली जानकारी अनुसार 50 वर्षीय उदेराम यादव पिता स्व. प्रेमसुख यादव अपने पुत्र चोवाराम यादव निवासी गिरगांव के साथ अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने बागद्वार के लिए अपने घर से निकले थे।

Read More: भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत, दस से ज्यादा घायल ...

सड़क किनारे खड़े थे पिता-पुत्र
पिता-पुत्र रास्ते में पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर सड़क पार कर किनारे खड़े थे, कि तभी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एएन 7531 का चालक वासुदेव निषाद निवासी रूदगांव और साथी गिरवर यादव निवासी पैरी ने पीछे से अनियंत्रित होकर उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद दोनों पिता-पुत्र सड़क की ओर गिरे। जिसमें पुत्र तो तेजी से उठ खड़ा हुआ, जबकि उसके पिता उदेराम पीछे से अंबागढ़ चौकी की ओर जा रहे ट्रक टे्रलर क्रमांक एनएल 01 एडी 2387 के पीछे पहिए में आ गया। जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 273, 335 तथा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज किया है।

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत
दुर्ग जिले के ग्राम आमटी निवासी कौशल निषाद बाइक पर सवार होकर पल्स ऑटोमोबाइल्स में ड्यूटी पर जा रहा था। कोनारी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे वह उछलकर पहिया के नीचे आ गया। ट्रक उसे रौंदकर निकल गया। इसके बाद ट्रक को खड़ा कर चालक भाग गया। डायल-112 की मदद से गंभीर रुप से घायल कौशल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बीच उसने दमतोड़ दिया। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 304 एके तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलगांव थाना पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। ग्राम आमटी निवासी कौशल निषाद पिता अलख राम निषाद (34 वर्ष) पल्स ऑटोमोबाइल्स पुलगांव में काम करता था। घर से सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग