18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेम्हरा दैहान खार में सिंचित एरिया में यह पहला फसल कटाई का प्रयोग आप भी देखें …

कलक्टर मौर्य ने किया प्रत्यक्ष अवलोकन

2 min read
Google source verification
See also this first crop harvesting experiment in the irrigated area in Semhara Daihan Khar ...

सेम्हरा दैहान खार में सिंचित एरिया में यह पहला फसल कटाई का प्रयोग आप भी देखें ...

राजनांदगांव. कलक्टर जयप्रकाश मौर्य ने राजनांदगांव विकासखंड के सेम्हरा दैहान खार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रयोग का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। फसल कटाई प्रयोग राजस्व विभाग द्वारा किया गया। मौर्य ने अपने सामने ही बुंदेलीखुर्द निवासी श्री प्रदीप वर्मा के खेत में फसल कटाई प्रयोग कराया। इस खेत में महामाया धान बोया गया है। सेम्हरा दैहान के सिंचित एरिया में यह पहला फसल कटाई प्रयोग था। फसल कटाई प्रयोग में धान का वजन 8 किलो 315 ग्राम आया।

कलक्टर मौर्य के सामने ही सबसे पहले खेत की लंबाई चौड़ाई नापी गई। इसके बाद खेत में 5 गुणा 5 मीटर आकार में धान फसल की कटाई की गई। वहीं पर ही धान की मिसाई और तौलाई की गई। कलेक्टर मौर्य ने मौके पर ही सेम्हरा दैहान के किसान शीतल वर्मा, चंदन सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, दिनेश वर्मा, अशोक गेंडरे तथा बुंदेलीखुर्द के खेमचंद वर्मा से चर्चा कर खेती किसानी के संबंध में जानकारी ली।

सेम्हरा दैहान खार में सिंचाई की सुविधा नहीं

किसानों ने बताया कि सेम्हरा दैहान खार में सिंचाई की सुविधा नहीं है। इस साल बारिश कम होने के कारण उपज बहुत कम होगी। किसानों ने बताया कि सेम्हरा दैहान में असिंचित रकबा ज्यादा है। पानी कम गिरने के कारण असिंचित खेतों में उपज बहुत ज्यादा प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले डुमरडीह बांध से सिंचाई के लिए कम से कम एक पानी मिल जाता था। इस साल बारिश नहीं होने के कारण यह बांध भी खाली है। उन्होंने बताया कि बीते गणेश पक्ष के दौरान हुई बारिश से फसल की स्थिति थोड़ी सी सुधरी है। इस अवसर पर तहसीलदार रमेश मोर, आरआई महेश साहू, पटवारी कृष्ण कुमार ठाकुर मौके पर उपस्थित थे।

बीमा योजना का लाभ किसानों को मिलेगा

कलक्टर मौर्य ने किसानों चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल नुकसान का मुआवजा देने नियमानुसार पूरी सजगता से कार्रवाई की जा रही है। चार फसल कटाई प्रयोग के बाद ही अंतिम अनावरी रिपोर्ट बनाई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही मुआवजा देने के लिए कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर बताया कि सेम्हरा दैहान में 45 से 50 प्रतिशत नजरी अनावरी रिपोर्ट आई है। सेम्हरा दैहान के असिंचित क्षेत्रों में दो बार फसल कटाई प्रयोग हो चुका है। उन्होंने बताया कि चार फसल कटाई प्रयोग के बाद अंतिम अनावरी दर्ज होगी। कलक्टर मौर्य ने किसानों से राशन कार्ड वितरण के बारे में भी पूछताछ की। अनेक किसानों ने बताया कि एपीएल राशन कार्ड का वितरण अभी नहीं हुआ है।