डोंगरगढ़ में चेस एसोसिएशन के कोच अरशद नवाब शह और मात का प्रशिक्षण देने मे जुटे हुए हैं। स्नेहा हलधर शतरंज खेल में कई उपलब्धियां हासिल की हुई है और मेडल भी जीती है। स्नेहा कामनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडलिस्ट रही है। इसी तरह ऐशियाई चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। स्नेहा हलधर बेस्ट वीमेन इन बंगाल भी रह चुकी है। इसी तरह अंडर 14 चैम्पियन इन नेपाल बन चुकी है।
स्नेहा हलधर ने बताया कि उसने महज 5 वर्ष की आयु से वे चैस खेलना शुरु किया। शतरंज खेल में विश्व चैम्पियन बनने का तमन्ना पाले हुई है। वे चैस का जीएम लेवल भी पार करना चाहती है। उसका कहना है कि उन्हें खेल में मम्मी पापा का भरपूर सहयोग मिलता है। चैस एसोसिएशन डोंगरगढ़ के सचिव व कोच अरशद नवाज स्नेहा हलधर को विगत दो वर्षों से शतरंज खेल में प्रशिक्षण दे रहे हैं। शतरंज खेल की बारीकियां सीखा रहे हैं। रुस में आयोजित चैस वल्र्ड चैम्पियनशीप प्रतियोगिता में 370 देश के खिलाडी़ हिस्सा लेंगे। स्नेहा के चैस विश्व चैम्पियनशिप के लिए चयन होने और भारत का प्रतिनिधित्व करने पर चैस एसोसिएशन ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।