18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करने दूर-दूर से खैरागढ़ आ रहे छात्र-छात्राएं

शिक्षकों के बाद पालकों ने भी दिखाया उत्साह, अंग्रेजी कक्षाओं का खैरागढ़ ब्लाक में सफल संचालन

2 min read
Google source verification
system

उत्साह... अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए बच्चों में उत्साह है।

राजनांदगांव / खैरागढ़. निजी स्कूलों को मात देकर शासन द्वारा शुरू की गई अंग्रेजी कक्षाओ के संचालन में खैरागढ़ सबसे आगे निकल रहा है। कक्षा एक और छह मे बेहतर छात्रों की उपस्थिति के लिए शिक्षकों के प्रयास के बाद अब डिजीटल पढ़ाई और अन्य व्यवस्था में भी दोनों कक्षा आगे है। उल्लेखनीय है शासन ने ब्लाक स्तर पर प्राथमिक और माध्यमिक की एक एक कक्षाओ में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू कराई है। खैरागढ़ ब्लाक में इसमें सबसे ज्यादा उत्साह है। प्राशा नं एक स्थित अंग्रेजी कक्षा मे 40 छात्र और कक्षा छह में 32 छात्रों की पढ़ाई डिजीटल हो रही है।

उत्साह बढ़ाने सभी स्कूलों में अंग्रेजी क्लास
शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी कक्षाओ के संचालन को सुचारू और पालकों तक पहुंचाने ब्लाक के सभी प्राथमिक शालाओ मे कक्षा पंाच में अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू कराई है। शहर के प्राशा नं एक में एक घंटे स्पोकन इंग्लिश पढ़ाई जा रही है ताकि अगले साल निकलने वाली छात्रों की पौध को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करना आसान हो जाए।

आधुनिक तरीके से सीख रहे छात्र
अंग्रेजी कक्षाओं में छात्रों को अंगे्रजी पढ़ाने डिजीटल तकनीक का उपयोग शिक्षक कर रहे हैं। कक्षा एक में प्रोजेक्टर और कंम्प्यूटर से तो कक्षा छह में शिक्षकों द्वारा मोबाइल और कंम्प्यूटर से छात्रों को अंग्रेजी में ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षा के साथ छात्र कंम्प्यूटर ज्ञान, गणित, जनरल नालेज भी पढ़ रहे हैं। दोनों कक्षाओं में बेहतर अंग्रेजी संचालन के लिए छह शिक्षकों को जवाबदारी दी गई है। कक्षा छह के लिए हेमलता जंघेल, लवकुश वर्मा, अशोक जंघेल, सुंधांशु झा, जबकि कक्षा एक के लिए ज्योति अग्रवाल और आयुषि सिंह का नियुक्त किया गया है। कक्षाओं को भी निजी स्कूलों के माफिक साज सज्जा और लुक शिक्षको ने दिया है।

23 किमी दूर से भी आ रहे छात्र
अंग्रेजी कक्षाओं के शासन स्तर पर संचालन में पालकों ने भी रूचि दिखाई है। बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए खैरागढ़ ब्लाक मुख्यालय से 23 किमी दूर से भी छात्र खर्च कर स्कूल पहुंच रहे हैं। आंग्ल पूर्व माशा मे संचालित हो रही अंग्रेजी कक्षा छह में ब्लाक से 23 किमी दूर ठेलकाडीह से 2, 19 किमी दूर जालबांधा से एक, 20 किमी पेटी गांव से 2 छात्र रोजाना स्कूल पहुंच रहे हंै। निजी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की संख्या भी ज्यादा है। निजी स्कूलो से 13 छात्रों के पालकों ने अंग्रेजी कक्षा में छात्रो को प्रवेश दिलाया है।

बीईओ खैरागढ़, महेश भुआर्य ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षकों की मेहनत सफल हो रही है। दोनों कक्षाओं को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। शिक्षकों को भी पूरी जवाबदारी दी गई है। सभी स्कूलों में अंग्रेजी का माहौल तैयार करने प्रांरभिक शुरूआत की जा रही है।


बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग