
पुलिस शहीद दिवस पर पुष्प चढ़ाते छलके परिजनों के आंसू ...
राजनांदगांव. न्यू पुलिस लाईन (कुरूक्षेत्र) राजनांदगांव में पुलिस स्मृति दिवस परेड़ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव कमलोचन कश्यप द्वारा 1 सितंबर 2018 से 31 अगस्त 2019 तक पूरे भारतवर्ष के कुल 292 शहीदों (छत्तीसगढ़ के 14) के नाम का पाठन किया गया। शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर जिला बल, पीटीएस राजनांदगांव, नगर सेना राजनांदगांव एवं 8वीं बटालियन के कुल 4 प्लाटून व जिला पुलिस बैण्ड पार्टी द्वारा सलामी, शोक शस्त्र एवं मार्च पास्ट कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इसी तारतम्य में जिला पुलिस राजनांदगांव के अधिकारी/कर्मचारी जो अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवानों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उन स्कूलों/कॉलेजो में जहॉ शहीद अधिकारी/कर्मचारी शिक्षा प्राप्त किए है उनके शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
आश्वासन दिया गया
शहीद स्मृति कार्यक्रम के बाद विधायक मोहला-मानपुर क्षेत्र इंद्रशाह मंडावी, कलक्टर राजनांदगांव जयप्रकाश मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप द्वारा आमंत्रित शहीद परिवारों के कल्याण एवं परिवार के कठिनाईयों को निराकरण करने एवं शासकीय योजना नियमों के तहत सुविधाएं प्रदान किए जाने के लिए पुलिस लाईन कुरूक्षेत्र राजनांदगांव में मुलाकात कर शहीद परिवार के द्वारा बताए गए समस्याओं को विभागीय एवं शासन स्तर पर तत्काल निराकरण कराए जाने का अश्वासन दिया गया।
फूलमालाओं से श्रद्धांजलि अर्पित की गई
इस अवसर पर विधायक मोहला-मानपुर क्षेत्र इंद्रशाह मंडावी, महापौर मधुसुदन यादव, नेता प्रतिपक्ष हफीज खान, पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, कलक्टर जय प्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, सेनानी 8वीं वाहिनी सरजूराम सलाम, वनमंडलाधिकारी बीपी सिंह, पुलिस अधीक्षक पीटीएस मो इरफान खान, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ओंकार यदु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ गोरखनाथ बघेल, अति पुलिस अधीक्षक यातायात गजेंद्र सिंह ठाकुर एवं पार्षद हेमा देशमुख, प्रज्ञा गुप्ता, अवधेश प्रजापति, पोषण साहू, एजाज अंसारी व नगर के सम्मानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी गण, इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मिडिया, प्रशासन व पुलिस विभाग एवं आईटीबीपी के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक में पुष्प चक्र व फूलमालाओं से श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
Published on:
22 Oct 2019 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
