6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्षिकोत्सव में शाला के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने किया सम्मानित

ग्राम पंचायत पटेवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

less than 1 minute read
Google source verification
The guests honored the talented students of the school at the annual festival

ग्राम पंचायत पटेवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

राजनांदगांव / पटेवा. स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल पटेवा में 18 फरवरी को वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें संस्था में अध्ययनरत भैया बहनें की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय, अध्यक्षता सरोजनी बंजारे, विशिष्ट अतिथि तिलक सिन्हा, विक्रांत सिंह, मनोज गिडिया, पूनम चंद, डोमार दास साहू, सरपंच पटेवा मिथलेश साहू, बिशेसर साहू, प्रमोद दुबे, बहुर साहू, जेआर साहू, युगराज जैन, बिरेन्द्र साहू उपस्थित थे।

राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, पर दी मनमोहक प्रस्तुति
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा राजकीय गीत अपरा पैरी के धार, महानदी हे अपार गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई एवं भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को पिरोने वाले गीत एवं नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिसका उपस्थित जनसमुदाय ने भरपूर आनंद उठाया। सभा को सांसद संतोष पांड, पूर्व विधायक सरोजनी बंजारे, विक्रांत सिंह, प्रमोद दुबे एवं सरपंच मिथलेश साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शाला परिवार सहित पालकगण, ग्रामीणजन सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वृद्धजनों का किया सम्मान
चिचोला. युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त संगठन नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव द्वारा छुरिया ब्लॉक के वनांचल ग्राम बीजेपार तथा लाममेटा के शहीद वीर नारायण युवा व महारानी लक्ष्मीबाई युवती मंडल के सदस्यगणों द्वारा बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम का आयोजन व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडल के गुलाब साहू, भुनेश्वर साहू, विनय साहू सहित सदस्यों व ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।