1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली की आंख मिचौली से क्षेत्र के ग्रामीणजन हो रहे परेशान, अधिकारियों को नहीं है इस ओर ध्यान

सोमनी क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 15 Jun 2020, 6:15 AM IST

The villagers of the area are getting worried due to the electric eye Michauli, the authorities are not paying attention to this

सोमनी क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

राजनांदगांव / टेडेसरा. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी सब स्टेशन सोमनी के जेई नेताम द्वारा अपने कर्तव्य पूर्वक कार्य नहीं करने के कारण बिजली की आंख मिचौली से सोमनी क्षेत्र के ग्रामवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जेई द्वारा जनप्रतिनिधि एवं आम उपभोक्ताओं के प्रति अमानवीय रवैया व अपने स्टाफ के साथ गलत रवैया के कारण आम उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों तक इसकी शिकायत को लेकर प्रभारी मंत्री छत्तीसगढ़ राज्य, विद्युत कैलाश नगर परिसर राजनांदगांव कार्यपालन अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित सोनी को उचित कार्रवाई के लिए समस्त ग्रामवासियों की ओर से प्रेषित पत्र किया जाएगा।

विद्युत विभाग के अधिकारी ग्रामीणों के साथ करते हैं दुव्र्यवहार
विगत दिनों ग्राम मनगटा के ग्रामीणों के साथ जेई नेताम विद्युत वितरण प्रणाली सोमनी के द्वारा ग्रामीणों के साथ दुव्र्यवहार करते हुए पाया गया। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है। गांव के परमानंद साहू पूर्व सरपंच के साथ सोमनी बिजली ऑफिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ अच्छी खासी झड़प विगत दिनों हुई जिससे नाराज ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों व मंत्रियों को इसकी शिकायत किया जाएगा। परमानंद साहू व ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के रवैया व आए दिन बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की आवाजाही के चलते कूलर फ्रिज, टीवी एवं एलइडी बल्ब कई घरों के खराब हो गए जिसकी जवाबदार कौन रहेगा।