12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात और नकदी रकम की चोरी

Crime News : खैरागढ़ थाना क्षेत्र के मदराकुही गांव में दिनदहाड़े एक सूने घर का ताला तोड़ कर जेवरात व नगदी रकम चोरी करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात और नकदी रकम की चोरी

सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात और नकदी रकम की चोरी

राजनांदगांव। Crime News : खैरागढ़ थाना क्षेत्र के मदराकुही गांव में दिनदहाड़े एक सूने घर का ताला तोड़ कर जेवरात व नगदी रकम चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

यह भी पढ़ें : CG Election Breaking : भाजपा की घोषणा पत्र में युवाओं और महिलाओं के लिए सबसे बड़ी घोषणा... 1 लाख से ज्यादा खाली पदों पर दो साल में ही भर्ती

पुलिस के अनुसार मदराकुही निवासी प्रार्थी तामेश्वर साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि 31 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ सामान खरीदी करने खैरागढ़ आया हुआ था और उसकी मां खेत गई थी। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। दोपहर को वह और उसकी मां घर लौटे से बाहर लगा ताला टूटा हुआ था।

यह भी पढ़ें : CG Election Breaking : भाजपा कर रही घोषणा पत्र जारी... गृहमंत्री अमित शाह बोले - छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्छा राज्य बनाएंगे

अज्ञात चोर आलमारी में रखे एक हजार रुपए नगदी रकम, सोने का एक मंगलसूत्र, 7 नग सोने की पत्ती, 2 जोड़ी चांदी की पैर पट्टी, एक चांदी की कमरपट्टी, एक सोने की नथनी व एक सोने की फूल्ली कुल कीमती 62 हजार रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए हंै। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।