
परिवार गया था विशाखापटनम, ताला तोडक़र 40 हजार ले उड़े चोर
राजनांदगांव। Crime News : डोंगरगढ़ के खुंटापारा में एक सूने घर का ताला तोड़ कर आलमारी में रखे 40 हजार रुपए नकदी रकम चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए विशाखापटनम गए थे। सूने घर को टारगेट कर अज्ञात चोर ताला तोड़ कर चोरी कर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शशिकांत राव पिता रामचंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 27 अक्टूबर को परिवार सहित विशाखापटनम गए हुए थे। 1 नवम्बर को वापस लौटे तो घर के बाहर में लगा ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर ताला तोडक़र घर के अंदर घूसे और आलमारी में रखे 40 हजार रुपए नकदी रकम चोरी कर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
पेटी से 40 हजार के चांदी के जेवरात पार
वहीं जालबांधा चौकी क्षेत्र के घुमर्रा गांव में घर में रखे पेटी से 40 हजार कीमत की चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया निर्मला निषाद ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कुछ देर के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान अज्ञात चोर घर में घुस कर पेटी में रखे चांदी के झुमका, ऐठी, करधन सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया है।
Published on:
02 Nov 2023 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
CG Fraud News: मेडिसिन कंपनी में निवेश के नाम पर 12.50 लाख की ठगी, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

