6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए जा रहे तीन लोगों की मौत, महाराष्ट्र बार्डर पर हुआ हादसा

Acharya Vidyasagar passes away: उनके अंतिम दर्शन के लिए अनुयायी लोग उमड़ पड़े। इस बीच हादसे की खबर सामने आई है। यहां महाराष्ट्र बार्डर पर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया है...

less than 1 minute read
Google source verification
accident_01.jpg

Acharya Vidyasagar passes away: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन से देश में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए अनुयायी लोग उमड़ पड़े। इस बीच हादसे की खबर सामने आई है। यहां महाराष्ट्र बार्डर पर हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें: एक ऐसे संत जो सभी धर्मो में पूजनीय... जानिए ब्रह्मलीन हुए जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के बारे में

जानकारी के अनुसार जैन मुनि के निधन की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के सतना से आ रहे एक परिवार हादसे का शिकार हो गए। सालेकसा के पास पानगांव मुंडीपार के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी। घटना में आशीष जैन, जितेंद्र जैन और एक अन्य की मौत होने की जानकारी है।

बता दें कि आचार्य प्रवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज माघ शुक्ल अष्टमी (17 फरवरी) को पर्वराज के अंतर्गत उत्तम सत्य धर्म के दिन ब्रह्मलीन हो गए। शनिवार रात 2:35 बजे उनकी समाधि हुई। आचार्यश्री ने विधिवत सल्लेखना बुद्धिपूर्वक धारण करली थी।

यह भी पढ़ें: अखंड मौन धारण और 3 दिन उपवास के बाद विद्यासागर महाराज जी ने ली समाधि, जानिए इनकी विचारधारा....

पूर्ण जागृतावस्था में उन्होंने आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन के उपवास गृहण करते हुए आहार और संघ का प्रत्याख्यान कर दिया था। वहीं प्रत्याख्यान और प्रायश्चित देना बंद कर दिया था। साथ ही उन्होंने अखंड मौन धारण कर लिया था। डोंगरगढ़ के चन्द्रगिरि में अंतिम संस्कार किया गया।