4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम आवास योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की गई राशि, फटाफट ऐसे करें चेक

Rajnandgaon News: शहर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करा रहे हितग्राहियों को नगर पालिका ने बड़ी राहत दी है। पालिका द्वारा आवास योजना के 238 हितग्राहियों को आवास योजना की चार किश्तों की राशि डेढ़ करोड़ रू से अधिक का भुगतान हितग्राहियों को खाते में किया गया है।

2 min read
Google source verification
pm_awas_yojana.jpg

Chhattisgarh News: शहर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करा रहे हितग्राहियों को नगर पालिका ने बड़ी राहत दी है। पालिका द्वारा आवास योजना के 238 हितग्राहियों को आवास योजना की चार किश्तों की राशि डेढ़ करोड़ रू से अधिक का भुगतान हितग्राहियों को खाते में किया गया है। चुनाव प्रक्रिया के चलते आवास योजना की किश्त का भुगतान अटक गया था। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर पालिका कर्मचारियों ने हितग्राहियों के भुगतान की फाइल को पूरा कर अधिकारियों के पास प्रस्तुत किया था। जांच पड़ताल के बाद पालिका प्रशासन ने 239 हितग्राहियों के खातें में एक करोड़ 53 लाख रूपये का किश्त भुगतान किया।

दूसरी किश्त की राशि सबसे ज्यादा

पालिका द्वारा आवास योजना के तहत जारी की गई किश्त राशि में पहली किश्त वाले 49 हितग्राहियों को 27 लाख 68 हजार रू, दूसरे किश्त वाले 126 हितग्राहियों को 99 लाख 57 हजार रू,तीसरी किश्त वाले 24 हितग्राहियों को 12 लाख 58 हजार रू, और चौथी किश्त वाले 38 हितग्राहियों को 13 लाख 7 हजार रू से अधिक राशि का भुगतान उनकी खातो में किया गया है। एक हितग्राही के बची अंतर की राशि 15 हजार दो सौ भी हितग्राही के खाते में भुगतान किया गया। सीएमओ शुक्ला ने बताया कि आवास योजना के किश्तों का नियमित भुगतान लगातार किया जा रहा है। चुनाव के चलते इस माह देरी हुई है। इसका भुगतान नियमित होगा।

यह भी पढ़े: पड़ोसी महिला के घर में घुसकर की गाली-गलौज, कहा- जादू टोना करके पति को खा गयी अब मुझे...केस दर्ज

राशि मिलने से हितग्राहियों का संकट दूर हो गया

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद से आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की किश्त का भुगतान रूक गया था। इसके च लते कई हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य अटक रहा था। पहली किश्त वालों के निर्माण कार्य भी इस दौरान दूसरी किश्त पाने तक पहुंच गए थे। लेकिन किश्त राशि का भुगतान नही होने से कई हितग्राहियों के सामने निर्माण के लिए आर्थिक संकट सामने आ गया था। चुनाव प्रक्रिया में मतदान पूर्णहोने के बाद लगातार हितग्राही पालिका कार्यालय के चक्कर लगाकर किश्त भुगतान की मांग कर रहे थे।

पालिका सीएमओ प्रमोद शुक्ला तक इसकी शिकायत पहुंचने के बाद उन्होंने आवास योजना विभाग के कर्मचारियों से हितग्राहियों के किश्त भुगतान की फाइलो को आवश्यक रूप से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को प्रक्रिया पूरी कराए जाने के बाद सीएमओ प्रमोद शुक्ला ने हितग्राहियों को किश्त राशि का भुगतान आदेश जारी कर दिया ।

यह भी पढ़े: CG Election Winners : बेलतरा सीट पर भाजपा की परंपरा कायम, 18वें राउंड में सुशांत शुक्ला ने मारी बाजी