4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक ने किया मनरेगा कार्य का निरीक्षण

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 12 Jun 2018, 11:00 AM IST

system

विधायक ने किया मनरेगा कार्य का निरीक्षण

राजनांदगांव / जोंधरा. डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने कल ग्राम बडगांव चारभाठा एवं नादिया में जाकर रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा कार्य कर रहे मजदूर व ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बलिराम साहू, रामस्वरूप साहू, मुरली निषाद, भीषम दास वैष्णव, गणेश साहू, चेतन दास साहू, कृत राम साहू, जगदीश साहू, महेश साहू, दिलीप साहू, संजय संचेती, खूब लाल साहू, छलनी साहू, शिव लाटिया, विष्णु चिडा सहित ग्रामीण थे।

लंबे समय से बंद पड़ा है मीटर
सरकार के सौभाग्य योजना चलाने के बावजूद भी आज भी कई लोगों का आवेदन नए विद्युत कनेक्शन के लिए प्राप्त हुए हैं। ग्राम के कई घरों पर बिजली का मीटर लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है जिन्हें बदलने के लिए मांग आवेदन विभाग का किया गया है पर आज तक बंद मीटर नहीं बदला गया है। इसी तरह कल छुईखदान व ग्राम संबलपुर में जनसंपर्क कर क्षेत्र की समस्याओं से विधायक अवगत हुए। छुईखदान में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गौतरहीन बाई के यहां बने मॉडल आवास में अब तक बिजली नहीं लगने का मुद्दा सामने आया। इसी तरह ग्राम छुईखदान में 15 महिलाओं ने अपने घर राशन कार्ड नहीं होने की जानकारी दी। राशन कार्ड के अभाव में कंट्रोल से राशन से नहीं ले पा रहे हैं।

मजदूरी भुगतान नहीं होने से परेशानी
ग्रामीणों विधायक दलेश्वर साहू को बताया कि बडग़ांव चारभाठा में 2016-17 में काम किए पर अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं होने की जानकारी दी। इसके साथ ही 1 साल में सौ दिन का रोजगार भी उपलब्ध नहीं हो पाया है। किसानों ने सूखा राहत व बीमा की राशि अधिकांश किसानों को नहीं मिलने और जिन्हें मिल मिला है वह राशि बहुत कम है जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। लगभग यही समस्या नादिया में भी देखने को मिला है। सभी समस्याओं का जल्द निपटारा करने की बात विधायक द्वारा कही गयी।