
Theft in Rajsamand
राजसमंद. जिला मुख्यालय से सटे डिप्टी गांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मामले में राजनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार सुरेशचंद्र/उदयलाल का परिवार 8 अप्रेल को किसी कार्यवश चित्तौड़गढ़ गया हुआ था। इसी दौरान उसी दिन रात करीब 11 बजे अज्ञात चोरों ने सूने मकान में धावा बोल दिया। चोरों ने घर के कमरों की तलाशी लेते हुए पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और बारीकी से छानबीन की।
चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। इनमें करीब दो सोने की नेकलेस (4 तोला), सोने की रखड़ी (3 ग्राम), कान के टॉप्स (5 ग्राम), सोने की अंगूठी (3 ग्राम), आधा किलो चांदी की पायजेब, लगभग 100 ग्राम अन्य आभूषण तथा घर के गुल्लक में रखी नकदी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर डिप्टी गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, 9 अप्रैल को परिजन भी चित्तौड़गढ़ से लौट आए और घर का निरीक्षण किया।
चोरी की इस बड़ी वारदात से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। इसके बाद पीड़ित सुरेशचंद्र ने राजनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। इस संबंध में एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है।
Published on:
11 Apr 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
