27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CRIME NEWS : बाइक अडऩे पर उपजे विवाद के बाद शादी का मंडप तोडऩे के बाद तनातनी के हालात

सूचना पर पहुंची पुलिस समझाइश कर लौट गई थाने, फिर बढ़ता रहा विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 30 Apr 2018, 10:26 AM IST

Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद. कांकरोली पुलिस थाने के ठीक सामने कुछ ही दूरी पर स्थित गौतमनगर में शनिवार रात कुछ युवकों ने शादी का मंडप तोड़ते हुए घर में घुस गए और गणपति स्थापना के साथ कलश को भी फेंक दिया। सूचना के बावजूद पुलिस के सिर्फ चेतावनी देकर वापस लौटन से रविवार दोपहर फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और तनातनी के हालात बन गए। तब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस ताबड़तोड़ मौके पर पहुंची और छह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गौतमनगर, बांडियावाळा में शनिवार शाम हीरालाल कालबेलिया की पुत्री मीना की शादी के बाद बारात विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। तभी मोहल्ले के ही इजराल व आफताबने बाइक से कट दिखाते हुए गुजरा, जिससे किशनलाल को हल्की चोट आई। बाइक अड़ाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते झगड़ा मारपीट में बदल गया। सूचना पर कांकरोली थाने से पुलिस के जवान पहुंचे और दोनों पक्षों को विवाद नहीं करने की चेतावनी देकर वापस लौट गए। उसके बाद इजराल व आफताब ने दर्जनभर से अधिक दोस्तों को बुला लिया और हीरालाल काबेलिया के घर पहुंचे, जहां शादी का मंडप गिराते हुए तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। घर के अंदर विनायक स्थापना, कलश, तोरणद्वार व तोरण को भी तोड़ कर फेंक दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए लोगों से भी मारपीट की। इसकी सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और रात 11 बजे तक दोनों पक्षों में लड़ाई झगड़ा व मारपीट चलती रही। इसके बाद रविवार सुबह दस बजे फिर दोनों पक्षों आमने सामने हो गए, जिससे कुछ लोग चोटिल होकर जख्मी भी हो गए। उसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए। त्रिपाठी ने लोगों से समझाइश करते हुए हुड़दंग मचाने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सुरेश व किशननाथ की रिपोर्ट पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया और जांच डीएसपी रतनलाल को सौंपी दी गई।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
तोडफ़ोड़, मारपीट व हुड़दंग को लेकर पुलिस ने बांडियावाळा, गौतमनगर कांकरोली निवासी इस्माइल खान पुत्र अलाउददीन, उसके पुत्र इजराल, आफताब के साथ उसी मोहल्ले के किशननाथ व उसके पिता नाथूनाथ पुत्र कालबेलिया और सुरेश पुत्र हीरानाथ को गिरफ्तार कर लिया।

पहुंची थी पुलिस, जांच शुरू
शादी मंडप तोडफ़ोड़, मारपीट को लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया। रात को पुलिस जवानो ने पहुंच कर लोगों से समझाइश भी की। अग्रिम कार्रवाई जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर की जाएगी।
गोविंदसिंह, थाना प्रभारी कांकरोली

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग