27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BAD NEWS : जिम्मेदारों की अनदेखी, तीन माह से ग्रामीणों के पेयजल और मवेशियों के लिए नहीं पानी

फतहपुर पंचायत के गांवों में हैंडपंप खराब, परेशान परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 30 Apr 2018, 10:01 AM IST

Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

सेमा. फतहपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के दर्जनों हैंडपंप विभाग की अनदेखी से खराब पड़े हैं। जिसका खमियाजा यहां के हजारों निवासियों के साथ ही राहगीरों व कई छोटे-बड़े पशु-पक्षियों को भी भुगतना पड़ रहा है। जबकि ग्रामीण कई बार इन हैंडपंपों को सही करवाने की विभाग सहित जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभीतक समस्या जस की तस बनी हुई है।

यहां के खराब है हैंडपंप
पंचायत सहायक पुष्पदत्तमाली ने बताया कि पिछले कई महीनों से ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित सुथारिया की भागल, बोरू की भागल, कामा, बिल्ली की भागल, माचिया भील बस्ती, दावतों की भागल, कालोदिया बस्ती, पारोल बावजी मंदिर के पास, सोडादर बस्ती सहित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित अटल सेवा केन्द्र के पास, बालिका विद्यालय के पास, छापरा भील बस्ती, आतरिया भील बस्ती, ऊंठडो का गुड़ा, काठ की भागल, आंगनवाडी केन्द्र कामा सहित 23 हैण्डपंप खराब व बंद है।

फिर भी सुनवाई नहीं
इस संबंध में ग्रामीणों ने पचांयत प्रशासन, विकास अधिकारी, सहायक अभियंता पीएचईडी नाथद्वारा, मुख्य अभियंता पीएचडी राजसमंद के साथ फतहपुर ग्राम पंचायत में कार्यरत हैण्डपंप मिस्त्री को कई बार मौखिक व लिखित रूप से सूचना देने के बाद भी जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, जलदाय मंत्री, प्रधान के साथ जिला कलक्टर को भी पत्र लिखकर आक्रोश व्यक्त किया है।

भटक रहे ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से कई बार चिलचिलाती, तपती दोपहर में पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ता है। साथ ही हैंडपंप के पास-पास पानी भरा रहने से सैकड़ों पशु-पक्षी इससे पानी पीते थे, उन्हें भी खासी समस्या हो गई है।

कई बार शिकायत, फिर भी सुनवाई नहीं
हमने इस संबंध में उच्चाधिकारियों, स्थानीय हैण्डपंप मिस्त्री को कई बार मौखिक व लिखित रूप से शिकायत की, लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली। बिजली समय में परिवर्तन होने पर जलापूर्ति के दौरान बिजली गुल नहीं रहे।
प्रकाशचंद्र मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत फतहपुर

चिह्नित कर जल्द ठीक करवाएंगे
मैं शीघ्र ही कनिष्ठ अभियंता व मिस्त्रियों को मौके पर भेजकर खराब हैंडपंपों को सही करवाता हूं।
देवीसिंह चौधरी, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग नाथद्वारा

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग