12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार की चपेट में आने से गोवंश को 50 फीट तक फोरलेन पर घसीटा, अंडरपास के अभाव में आए दिन हो रहे हैं हादसे

कुंवारिया. तहसील मुख्यालय स्थित कुंवारिया कस्बे के समीप से गुजर रही भीलवाड़ा-राजसमंद फोरलेन पर, कुंवारिया बाईपास के मोचियों का चबूतरा क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही है। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदारों द्वारा इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिए जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे स्थिति […]

less than 1 minute read
Google source verification
Accident News

Accident News

कुंवारिया. तहसील मुख्यालय स्थित कुंवारिया कस्बे के समीप से गुजर रही भीलवाड़ा-राजसमंद फोरलेन पर, कुंवारिया बाईपास के मोचियों का चबूतरा क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही है। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदारों द्वारा इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिए जाने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीण सूरजमल, फतेहलाल, पूरणमल, सुरेश कुमार, किशन लाल पुरबिया, रवि कुमार, रतनलाल, शंकर लाल, छगनलाल और मदनलाल ने बताया कि मोचियों का चबूतरा क्षेत्र में अंडरपास निर्माण को लेकर वे कई बार राजसमंद जिला प्रशासन, सांसद, विधायक तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों और पशुपालकों को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब मवेशी मोचियों का चबूतरा से माल की ओर जा रहे थे, तभी फोरलेन पर पहुंचते ही उदयपुर की ओर से भीलवाड़ा की दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक गोवंश को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गोवंश करीब 50 फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उन्होंने बताया कि इसी तरह दो दिन पूर्व भी एक दुधारू भैंस फोरलेन पार करते समय वाहन की चपेट में आ गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

मोचियों का चबूतरा क्षेत्र में अंडरपास के अभाव में आए दिन हादसे हो रहे हैं। बार-बार शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों और पशुपालकों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और एनएचआई के अधिकारियों से शीघ्र अंडरपास निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके।