20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में आगामी चार दिन छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की वर्षा

- मौसम विभाग का अनुमान, किसानों को खेतों में पड़ी फसलों की सता रही चिंता

less than 1 minute read
Google source verification
जिले में आगामी चार दिन छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्की वर्षा

राजसमंद छाए बादल।

राजसमंद. जिले में बुधवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। बादल छाए रहने से खेतों में कटी पड़ी फसलों के चलते किसान चितिंत हो रहे हैं। तेज बारिश आने की स्थिति में नुकसान हो सकता है।
शहर सहित आस-पास के क्षेत्रो में सुबह करीब 9 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके कुछ ही देर बाद बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी हो गए। शाम तक धूप नहीं खिली। बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में मामूली और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार आगामी 19 मार्च तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई जा रही है।
खेतों में कटी पड़ी फसल
जिले में इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। कटाई के बाद फसलों को खेतो में छोड़ रखा है, जबकि कई जगह फसलें पककर कटाई को तैयार है। ऐसे में बारिश आने की स्थिति में खेतों में कटी और पकी पड़ी फसलों में नुकसान हो सकता है। इसके कारण काश्तकार चिंितंत दिखाई दे रहे हैं। आगामी रविवार तक निम्नलिखित तापमान रहने की संभावना है।
तारीख अधिकतम न्यूनतम हवा की गति (कि. प्रति घंटा)
15 मार्च 34 16.7 11
16 मार्च 33.4 16.5 06
17 मार्च 31.1 15.1 07
18 मार्च 31 13.8 12
19 मार्च 29.9 14.4 09


बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग