10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा देकर लौट रहे 17 परीक्षार्थी गम्भीर घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर हुआ हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Aswani Pratap Singh

•

Updated: 7 Nov 2020, 10:59 AM IST

परीक्षा देकर लौट रहे 17 परीक्षार्थी गम्भीर घायल

परीक्षा देकर लौट रहे 17 परीक्षार्थी गम्भीर घायल

राजसमंद/भीम. राष्ट्रीय राजमार्ग ८ पर शुक्रवार रात को एक बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। घटना में १७ युवक घायल हुए है। ये युवक उदयपुर से दूसरी पारी की परीक्षा देकर अजमेर जा रहे थे।
भीम पुलिस के अनसाुर भीम के जस्सा खेड़ा के पास एक ट्रावेल्स बस उदयपुर से अजमेर जा रही थी। बस में करीब १०० युवक सवार थे। ये युवक पुलिस भर्ती की दूसरी पारी में हुई परीक्षा देकर अजमेर जा रहे थे। तभी आगे-आगे चल रहे ट्रक को बस ने टक्कर मार दी। घटना में १७ अभ्यर्थी घायल हुए हैं। जिसमें से 17 घायलों को ब्यावर रैफर किया गया है। जबकि अन्य का भीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है।


बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई बस
हादसे के दौरान बस बुरीतरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से बाहर आ गया। घटना के दौरान कई अभ्यर्थी नींद में थे, ऐसे सभी को चोटें आई हैं। भीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार चल रहा है।