13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां विदेशी भी हुए विद्यार्थियों की खुशी में शरीक

एबीवीपी के विजय जुलूस में थिरके विदेशी सैलानी
2 min read
Google source verification
rajsamand

यहां विदेशी भी हुए विद्यार्थियों की खुशी में शरीक

देवगढ़. नगर के राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष एवं महासचिव पदों पर एबीवीपी के विजयी हुए प्रत्याशियों का जुलूस शुक्रवार दोपहर में नगर के मुख्य मार्ग से निकाला गया।
विधायक हरिसिंह रावत के सानिध्य में जुलूस दोपहर एक बजे तीन बत्ती चौराहा पर स्थित माधव विलास मन्दिर से डीजे की धुन के साथ रवाना हुआ। इसमें खुली जीप में छात्र संघ अध्यक्ष चन्दनसिंह गहलोत एवं महासचिव रेखा कुमारी व विधायक रावत सवार थे। मुख्य मार्गों से होता हुआ जुलूस बस स्टैंड स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। माणक चौक में जुलूस के पहुँंचने पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के डीजे की धुन पर थिरकने के दौरान कई विदेशी पर्यटकों ने उनके साथ जमकर ठुमके लगाए। इस पर महिला कार्यकर्ताओं द्वारा विदेशी पर्यटकों का माला एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, नगर अध्यक्ष अमरसिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर, पार्षद भूपेंद्रसिंह परिहार, किशन गोपाल खटीक, राजेन्द्र सेठिया, प्रवक्ता नीलेश जोशी, तरुण मेवाड़ा, नारायण सिंह, मिश्रीलाल कलाल, ममता मेवाड़ा, चेतना छापरवाल, चन्दा तिवारी मौजूद रहे।
दिवेर निकली देवनारायण भगवान की शोभायात्रा
देवगढ़. मैराथन ऑफ मेवाड़ दिवेर में भादवी छठ पर मेवाड़ के प्रसिद्ध लोकदेवता देवनारायण भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। भादवी छठ को लेकर देवनारायण मंदिर में पूजा-अर्जना कर अश्वारुढ़ रजत प्रतिमा को सुसज्जित रथ में स्थापित कर मंदिर प्रांगण से प्रात: 11 बजे शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। यह रेतवालिया बस स्टैण्ड, मैन बाजार, बड़ी व छोटी हथाई, छोटा वास, चम्पा चौक, खटीक मोहल्ला, कलाल मोहल्ला से होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में पहुंची। इसमें ऊंट, घोड़े आदि पर सुसज्जित झांकियां शामिल थी। देवभक्त जयकारे लगाते गुलाल उड़ाते व पुष्प वर्षा करते हुए डीजे की थाप पर नाचते चल रहे थे।

पीपली नगर में बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत
देवगढ़. कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम को लेकर शुक्रवार को अटल सेवा केंद्र पीपली नगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा बेटी पंचायत का आयोजन कर बेटी बचाओ आंदोलन अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्यारी देवी ने की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलीनगर के भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इसमे प्रशिक्षण प्राप्त डॉटर्स आर प्रीसीयस रक्षक वीडियो फिल्म एवं प्रजेन्टेशन व संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को इस मुद्दे पर सजग करेंगे और कोख में बेटी बचाने के लिएं संदेश देंगे। कार्यक्रम में 106 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें अभियान को सफल बनाने और बेटी बचाने की शपथ भी दिलवाई गई।