26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद जिले की तीन सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय, नाथद्वारा में सीपी जोशी को कड़ी चुनौती

Rajsamand election 2023 कांकरोली के बालकृष्ण विद्याभवन स्कूल में चल रही है मतगणना

less than 1 minute read
Google source verification
counting_02_1.jpg

Rajsamand election 2023 राजसमंद जिले की चारों विधानसभा सीटों पर मतगणना के लगभग आधे राउण्ड पूरे हो गए हैं। अभी तक के रुझानों को देखते हुए चार में से तीन सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय हो चुकी है।


राजसमंद के बालकृष्ण विद्या भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही मतगणना के तहत दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक के ताजा रुझानों के अनुसार राजसमंद में भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी, कुम्भलगढ़ में भाजपा के सुरेन्द्र सिंह राठौड़ और भीम में भाजपा के हरि सिंह रावत की जीत लगभग तय हैं। नाथद्वारा सीट पर कांग्रेस के सीपी जोशी भाजपा के विश्वराज सिंह से पीछे चल रहे हैं। यह जिले की हॉट सीट है और अभी तक करीबी मुकाबला देखने को मिला है।

मतगणना स्थल पर नाथद्वारा से भाजपा प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़, कुंभलगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद से भाजपा उम्मीदवार दीप्ति माहेश्वरी और भीम के भाजपा उम्मीदवार हरि सिंह रावत भी मौजूद हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाभ सक्सेना के निर्देशन में चार कक्षों में मतगणना जारी है। चारों रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशन में भीम, कुंभलगढ़, राजसमंद और नाथद्वारा विधानसभा सीटों की मतगणना चल रही है।

यह है ताजा स्थिति


राजसमंद जिला

भीम
सुदर्शन सिंह, कांग्रेस 37909
हरि सिंह चौहान, भाजपा 61086


कुम्भलगढ़
सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा 42919
योगेन्द्र सिंह परमार, कांग्रेस 24831
नीरज सिंह राणावत, निर्दलीय 2782


राजसमंद
दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा 78802
नारायण सिंह भाटी, कांग्रेस 51737
दिनेश बड़ाला, निर्दलीय 12339

नाथद्वारा
सीपी जोशी, कांग्रेस 43006
विश्वराज सिंह, भाजपा 47925