यहां रही बिजली बंद
विद्युत निगम की ३३ केवी रिको राजनगर, कांकरोली, सिविल लाइन फीडर पर आवश्यक रख-रखाव के चलते राजनगर, धोइंदा, आरके, कांकरोली, राजनगर, सुन्दरचा, देवथड़ी, मुण्डोल, सनवाड़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ८ बजे से ११ बजे तक बिजली बंद रही। इसके बाद भी कई बार बिजली अघोषित तौर पर बंद रही। निगम अधिकारियों ने बताया कि गणगौर मेले को लेकर कनेक्शन कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।