28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FOLLOWUP : 14 घंटे तक धधकती रही मिराज की नमकीन-चिप्स फैक्ट्री : तीन वाहनों सहित लाखों का माल राख

राजसमंद व उदयपुर जिले की सात दमकलें और दर्जनभर टैँकरों से पानी मंगवा कर पाया काबू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 30 Apr 2018, 10:14 AM IST

Rajsamand news,rajsamand latest news,nathdwara news,rajsamand latest hindi news,miraj company,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

नाथद्वारा. शहर के समीप उदयपुर रोड पर स्थित लालमादड़ी में स्थित मिराज समूह की नमकीन फैक्ट्री में रविवार प्रात: लगभग ५ बजे गोदाम क्षेत्र में आग लग गई। जिससे करोड़ों के नुकसान का अंदेशा है। शाम छह बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। गनीमत रही कि इस दौरान गोदाम क्षेत्र में कोई श्रमिक आदि नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। रविवार सुबह लगभग ५ बजे करीब ३०० वर्गफीट क्षेत्र में फैली नमकीन फैक्ट्री के बेसमेंट क्षेत्र में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना वहां मौजूद कर्मचारी ने प्रबंधक प्रकाश पुरोहित को दी। इस पर पुरोहित ने नाथद्वारा फायर बिग्रेड को सूचना की एवं मौके पर पहुंचे। जहां पर आग धीरे धीरे तेज होती गई। इस पर राजसमंद, दरीबा, उदयपुर से करीब सात अग्निशमन की गाडिय़ां मौके पर पहुंची, उसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

कच्च मटेरियल जला
आग लगने के बाद गोदाम में रखा कच्चा सामान एवं नमकीन आदि की विभिन्न वैरायटियों का तैयार माल भी राख हो गया। आग की सूचना पर मौके पर जिले के आला अधिकारी स्थानीय अधिकारी भी पहुंचे। फैक्ट्री के जमीन तल पर लगी मशीनों पर भी इसका असर आया। जिससे कई मशीने जल गई, वहीं छत भी जगह-जगह से आग के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने के बाद मिराज समूह के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, आधार प्रॉडक्टस के सीएमडी रविन्द्र जोशी, लक्ष्मण दिवान, एचआर हेड दुर्गेश धाबाई, मयंक, मुकेश राठी, अरुण कुमार गोपाल, हीरालाल, बलवीर सिंह बारहठ आदि सहित मिराज के स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई लोग आदि मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। उधर मिराज समूह के प्रबंधक मदन पालीवाल पल पल की जानकारी ले रहे थे, एवं उन्होंने इस बात पर राहत जताई की आग से कोई कार्मिक आदि हताहत नहीं हुआ है।

तीन वाहन भी जले
गोदाम में मालवाहक तीन, चारपहिया वाहन भी जल गए। इन वाहनों में एक मिनी ट्रक और दो पिकअप वाहन थे। जिनमें माल भरा हुआ था और वे रविवार को सुबह यहां से बाहर डिलेवरी के लिए जाने वाले थे।

दीवारें तोडऩी पड़ी
आग इतनी भयावह थी कि गोदाम के अंदर ही अंदर लपटें उठ रही थी, जिस पर काबू पाने के लिये गोदाम की दीवारों को कई जगहों से एक्सकेवेटर मशीन से तोडऩा पड़ा। वहीं आग पर काबू पाने के लिये धुएं के कारण काफी परेशानी भी आई। आग लगने के बाद वहां पर नाथद्वारा नगरपालिका के फायर ऑफिसर मुकेश मेनारिया, एवं राजसमंद के अरुण कुमार ने कड़ी मेहनत की, एवं ऑक्सीजन मास्क के साथ वे तीन सौ फीट के लंबे चौड़े गोदाम में बीच की जगह तक जाकर आग पर काबू पाने की जुगत करते रहे। नगरनिगम, नगर परिषद, नगरपालिका के कार्मिकों, महिला कार्मिकों के साथ ही हिंदुस्तान जिंक, दरीबा माइंस में कार्यरत सिक्योरिटी हेड गौरव शर्मा आदि भी सेफ्टी टीम के साथ यहां पर पहुंचे साथ ही रेबारी और दरीबा से ऑक्सीजन मास्क और सिलेंडर भी यहां लाए गए।

नुकसान का सही अनुमान नहीं
आग लगने के बाद मिराज के प्रबंधक पुरोहित ने बताया कि आग के बुझने के बाद ही पूरा पता लग पाएगा, क्योंकि मशीनरी सहित सामान वाहन आदि तो जले है ही साथ ही जहां आग लगी उस पूरे परिसर की दीवारें आदि भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग