30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FRAUD : पतंजलि के उत्पाद बेचने की डीलरशिप के नाम पर सवा लाख ठगे लॉनलाइन ठगी

भीम थाने में कतिपय लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 19 Mar 2018, 10:17 AM IST

Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

भीम. पतंजलि उत्पाद बेचने की डीलरशिप के बहाने एक युवक से सवा लाख रुपए ठगने को लेकर कथित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी के खिलाफ भीम थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मगरा का तालाब निवासी मदन सिंह पुत्र अर्जुन ंिसह ने रिपोर्ट दी। बताया कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कम्पनी के उत्पाद का व्यापार करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। फिर संस्था का प्रोडक्ट अधिकारी बताकर भौतिक गोस्वामी ने डीलरशिप लेने के लिए अलग अलग लोगों से बात कराते हुए पंजीकरण के नाम पर 14200 रुपए एवं इकरार के नाम पर 55800 दिल्ली स्थित सैंट्रल बैंक आफ इण्डिया के खाते में जमा करवा दिए गए। फिर माल खरीदने की एवज में डेढ लाख रुपए मांगे गए, मगर पचास हजार रुपए बैंक खाते में नेफ्ट के जरिये जमा करवा दिए। फिर भौतिक गोस्वामी द्वारा आनंद सैनी नामक व्यक्ति से बात करने को कहा। इस पर आनंद सैनी ने कहा कि माल भेजने से डेढ़ लाख में से बकाया राशि एक लाख रुपए जमा करवाने पर ही माल भेजा जाएगा। इस पर पीडि़त ने रुपए वापस लौटाने का आग्रह किया, तो आरोपितों ने रुपए वापस नहीं देने की बात कहते हुए टरका दिया। इस पर भीम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पावर हाउस परिसर में लगी आग
देवगढ़. अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के कामलीघाट स्थित पावर हाउस में रविवार को आग लग गई, जिस पर नगर पालिका के दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया। आग से पावर हाउस में खड़ा सूखा चारा जल गया। आग लगते ही वहां मौजूद कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में सूचना मिलने पर पालिका की दमकल मौके पर पहुंचे, जिसके कर्मचारियों ने आग को पूरी तरह काबू किया।

स्काउट-गाइड संघ को कुर्सियां भेंट
आमेट. शिक्षक स्व. श्रवणसिंह सोलंकी की स्मृति में नव संवत्सर पर उनकी पत्नी सूरज कंवर व परिवार के सदस्यों द्वारा स्थानीय स्काउट-गाइड संघ के कार्यालय में प्लास्टिक की 12 कुर्सियां भेंट की गई। इस अवसर पर संघ के सचिव गिरिराज डाकोत, स्काउटर मास्टर यशंवत कुमार, कुलदीप पारिक, मोहनलाल गर्ग, निर्मला जीनगर, राजेन्द्रसिंह चुण्डावत उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग