26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HOLI pics: सज गया रंगों का बाजार, होली का गीत गायन शुरू,  एक दिन पहले तक रौनक कम, त्योहार के अवकाश पर है अच्छी ग्राहकी की उम्मीद

विशेष जाति की महिलाओं द्वारा होली बधाई गीत
3 min read
Google source verification
rajsamand hindi news

गुलाल से सजा बाजारशहर के बाजार में इस बार हर्बल गुलाल व हर्बल हाथ रस कलर की ज्यादा बिक्री हो रही है। हालांकि अन्य गुलाल के मुकाबले इस गुलाल के भाव मंहगे है, फिर भी लोगों की रूचि ज्यादा इसी गुलाल को खरीदने में दिख रही है। हर्बल गुलाल १०० रूपए किलो में बिक रही है।

rajsamand hindi news

पिचकारियों की भरमार बच्चों को भाईदूकानदार विक्रम जड़ीया का कहना है कि इस बार कई तरह की बच्चों को लूभाने वाली पिचकारियां उपलब्ध हैं।

rajsamand hindi news

साथ ही दूकानदारों ने बताया कि लाल, गुलाबी, हरी, नीली, पीली व अन्य १२ रंग की गुलाले बाजार में उपलब्ध है। इसमें १० रूपए लेकर १००० तक की पैंकिग कलर उपलब्ध है।

rajsamand hindi news

बच्चों के लिए १० रूपए से लेकर १५०० के मुल्य की पिचकारियां हैं।

rajsamand hindi news

ज्यादातर बच्चों को प्रेशर गन, टैंक पिचकारी, बाहुबली, टाइगर जिंदा है, स्पाईडर मेन नाम की पसंद आ रही है, वहीं इस तरह की पिचाकरियां बाजारों की भी रौनक बनी हुई है।

rajsamand hindi news

गांवों में गैर नृत्य ग्रामीणा क्षेत्रों में होली के खास पर्व पर गांवों में लोगों द्वारा गैर नृत्य किया जाता है। यह नृत्य होली के रोपण के साथ ही शुरू होता है, जो अष्टमी से किया जाता है। इस नृत्य में लोगों द्वारा बड़ी दो लकडिय़ों के साथ गोल घेरा बनाकर किया जाता है, वहीं, एक व्यक्ति द्वारा गोल आकृत के घेरे में जाकर ढोल बजाता है। इस दौरान लोगों धोती, पाजेमा व अलग-अलग पौशाक धारण कर नृत्य पेश करते है।

rajsamand hindi news

मिठाईयां भी हुई तैयारपर्व को देखते हुए मिठाईयों का बाजार भी गर्म दिख रहा है। दूकानदार अपनी दूकानों के बाहर मिठाईयों की बेंच लगाकर सजावट के लिए रखी है। इसमे गुलाब जामुन, चिप्स, ड्राईफुड, सरगुल्लें आदि कई मिठाईयों को सौन्दर्यकरण कर ग्राहकों को अपनी खींच रहे है।

rajsamand hindi news

विशेष जाति की महिलाओं द्वारा होली बधाई गीतपिछले सप्ताह भर से होली बधाई गीत का प्रचलन जबरदस्त चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से कालबेलिया जाति की आए महिलाओं के समूह द्वारा होली गीत का गायन किया जा रहा है। यह समूह सप्ताह भर से रोजाना अलग-अलग दूकानों में जाकर टपली की धून पर पुरानी रीति-रिवाज के होली गीत गा कर होली पर्व के नेक की मांग कर रहे है। इसके चलते दूकानदार उनका मान रखकर होली का उपहार, मिठाई व नेक स्वरूप रूपए दे रहे हंै।