8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर में पैंथर ने युवक को फिर बनाया शिकार…पढ़े पूरी खबर

पिपलांत्री पंचायत के उमठी मार्ग की घटना, ट्रेलर की लाइट पडऩे और हार्न बजाने पर छोड़ भागा शव केलवा थाना पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, वन विभाग ने दो स्थानों पर लगाए पिंजरे

2 min read
Google source verification

राजसमंद पिपलांत्री पंचायत के उमठी मार्ग की झाडिय़ों में पड़ा युवक का शव

राजसमंद. जिले में पैंथरों के इंसान पर हमले लगातार बढ़ते जा रहा है। बीती रात भी पैंथर ने एक युवक अपना शिकार बना लिया। वहां से गुजर रहे टे्रलर की लाइट पडऩे एवं हार्न बजाने पर पैंथर युवक का शव झाडिय़ों के पीछे छोडकऱ भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पुठोल निवासी रणसिंह मुंदावत (42) शुक्रवार रात्रि को करीब 11 बजे पैदल ही उमठी मार्ग स्थित पृथ्वीराज चौराह के पास जा रहा था। इस दौरान पैंथर ने युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रेलर की लाइट पैंथर पर पड़ी। वह शव को नोंच रहा था। ट्रेलर चालक ने तेजी से हॉर्न बजाया और हल्ला किया। इससे पैंथर युवक के शव को लेकर झांडिय़ों में ले भागा। इस पर ट्रेलर चालक ने कुछ ग्रामीणों को इक_ा किया और झांडिय़ों की ओर लेकर गया, तब तक पैंथर वहां से भाग गया। मौके पर रणसिंह का शव पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस और वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। सूचना आधा किलोमीटर में दो स्थानों पर लगाए पिंजरेपर पहुंची राजनगर, केलवा थाना पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। केलवा थाना पुलिस ने शव को आर.के.राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शनिवार को दोपहर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

आधा किलोमीटर में दो स्थानों पर लगाए पिंजरे

वन विभाग के अनुसार घटना स्थल पर पैंथर का पगमार्क देखे। घटना स्थल के आस-पास दो पिंजरे लगाए गए हैं। शाम के समय उसमें बकरें बांधे गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर ऐसे में मामले में पांच लाख का मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है।

वन विभाग की टीम पहुंची, लगवाए पिंजरे

पैंथर के युवक को अपना शिकार बनाए जाने की सूचना पर पूरी टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है। घटना स्थल पर दो पिंजरे लगाए गए हैं। इसमें नियमानुसार मुआवजा दिया जाता है।

  • बलराम पाटीदार, रेंजर वन विभाग राजसमंद

राजस्थान में पैंथर का हमला, युवक के हाथ-पैर नोचकर किए अलग, लोगों में दहशत