15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस जिले में छात्र-छात्राएं रहे बराबरी पर…पढ़े पूरी खबर

विज्ञान और कला संकाय में छात्राओं ने बारी मारी, वाणिज्य में शत-प्रतिशत रहा परिणाम जिले में विज्ञान का 98.47, कला में 97.64 और वाणिज्य में 100 प्रतिशत रहा परिणाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय का परिणाम किया जारी

2 min read
Google source verification

राजसमंद. सीबीए में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

राजसमंद. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को बारहवीं के विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय का परिणाम जारी किया। उक्त जारी परिणामों के अनुसार जिले में विज्ञान संकाय और कला संकाय में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ फिर से बाजी मारी है, जबकि वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के तहत जिले में विज्ञान संकाय की परीक्षा में 1992 छात्र-छात्रा पंजीकृत हुए थे, इसमें से 1980 परीक्षा में सम्मिलित हुए और 1942 छात्र-छात्रा पास हुए। इसी प्रकार कला संकाय में 9016 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया था। इसमें से 8902 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 8692 पास हुए हैं। इसी प्रकार जिले में वाणिज्य संकाय की परीक्षा के लिए 440 ने पंजीयन कराया था। इसमें से 437 ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी पास हो गए। इसके कारण जिले के वाणिज्य संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में छात्राओं ने ही बाजी मारी थी। उल्लेखनीय है कि दी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड के विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय के परिणाम शानदार रहे। सीबीए के निदेशक शिवहरि शर्मा ने बताया कि 74 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

राजस्थान के इस पर्यटक स्थल पर पहुंचे हजारों लोग, यहां नहीं लगती गर्मी

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का 95.45 प्रतिशत रहा परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया। इसमें जिले के मात्र 23 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था। इसमें से 22 छात्र-छात्राओं ने परीक्षी दी और 21 विद्यार्थियों के पास होने से परीक्षा का परिणाम 95.45 प्रतिशत रहा। इसी छात्राओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

जिले का विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय और कला संकाय का परिणाम एक नजर

विज्ञान संकाय का परिणाम
नामांकित छात्र : 1007
छात्राएं : 985
कुल : 1992

परीक्षा में सम्मलित छात्र : 1001
परीक्षा में सम्मलित छात्राएं : 979
छात्र-छात्राएं कुल कुल : 1980

प्रथम श्रेणी से पास छात्र: 798
द्वितीय श्रेणी से पास : 171
सिर्फ पास : 09
कुल पास छात्र : 978
छात्रों का प्रतिशत : 97.70

प्रथम श्रेणी से पास छात्राएं : 861
द्वितीय श्रेणी से पास : 103
कुल छात्राएं पास : 964
छात्राओं का प्रतिशत : 98.47

कुल पास प्रथम श्रेणी : 1659
द्वितीय श्रेणी से पास : 274
परीक्षा में सिर्फ पास : 09
परीक्षा में कुल पास : 1942
परीक्षा परिणाम प्रतिशत : 98.08

वाणिज्य संकाय का परिणाम
नामांकित छात्र : 273
छात्राएं : 167
कुल: 440

परीक्षा में शामिल छात्र : 270
परीक्षा में शामिल छात्राएं : 167
छात्र-छात्राएं कुल: 437

प्रथम श्रेणी से पास छात्र: 233
द्वितीय श्रेणी से पास : 37
कुल पास छात्र: 270
छात्रा का प्रतिशत: 100

प्रथम श्रेणी से पास छात्राएं : 149
द्वितीय श्रेणी से पास : 17
तृतीय श्रेणी से पास: 01
कुल छात्राएं पास : 167
छात्राओं का प्रतिशत: 100

कुल पास प्रथम श्रेणी: 382
द्वितीय श्रेणी से पास : 54
तृतीय श्रेणी से पास : 01
परीक्षा में कुल पास : 437
परीक्षा परिणाम प्रतिशत: 100

कला संकाय का परिणाम
नामांकित छात्र: 3985
छात्राएं : 5031
कुल: 9016

परीक्षा में शामिल छात्र 3927
परीक्षा शामिल छात्राएं : 4975
छात्र-छात्राएं कुल: 8902

प्रथम श्रेणी पास छात्र 2134
द्वितीय श्रेणी पास: 1482
तृतीय श्रेणी पास : 0198
कुल पास छात्र : 3814
छात्रों का प्रतिशत : 97.12

प्रथम श्रेणी पास छात्राएं : 3365
द्वितीय श्रेणी पास : 1385
तृतीय श्रेणी पास : 128
कुछ छात्राएं पास: 4878
छात्राओं का प्रतिशत: 98.05

कुल पास प्रथम श्रेणी : 5499
द्वितीय श्रेणी से पास : 2867
तृतीय श्रेणी से पास: 326
परीक्षा में कुल पास : 8692
परीक्षा पणिाम प्रतिशत: 97.64