
TB News rajsamand
राजसमंद. टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिले में चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को आत्मा गांव में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं की गहन पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सख्त निर्देश भी दिए। एसडीसी अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने शिविर का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद आशा सहयोगिनियों, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर टीबी उन्मूलन से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए गए कि संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान की जाए, उन्हें तुरंत उपचार से जोड़ा जाए, अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाया जाए।
डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए जनजागरूकता और नियमित जांच बेहद जरूरी है। हर स्तर पर सक्रियता ही अभियान की सफलता तय करेगी
शिविर में मौजूद टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया। डॉ. सिंह ने मरीजों से अपील की कि नियमित रूप से दवा लें,संतुलित आहार अपनाएं, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि पोषण किट मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी।
इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रामनिवास जाट, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार खोलिया, बीपीएम विमलेश तिवारी, डीपीसी तरुण श्रीमाली, डीपीपीएमसी मांगीलाल खटीक, एसटीएस अर्जुन यादव, एसटीएलएसस्वाती दीक्षित, सीएमएचओ डॉ. हेमन्त कुमार बिंदल भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद डॉ. इंद्रजीत सिंह ने जिला क्षय रोग केंद्र (डीटीसी), राजसमंद पहुंचकर सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य स्टाफ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति,मरीजों की पहचान , उपचार की स्थिति, जनजागरूकता गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
Published on:
11 Apr 2026 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
