11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव : शहरी पुरुष आगे, महिलाएं पिछड़ी, देहात में 2.3 फीसदी महिलाओं ने ज्यादा किया मतदान

नाथद्वारा शहर के पुरुष 70.52 फीसद के साथ आठों विधानसभा क्षेत्रों में रहे अव्वल कुम्भलगढ़ की महिलाएं केवल 50.44 प्रतिशत वोटिंग के साथ सबसे पिछड़ी

less than 1 minute read
Google source verification

राजसमंद. दूसरे चरण के मतदान में नाथद्वारा शहर के पुरुष सबसे आगे निकल गए हैं, वहीं कुम्भलगढ़ की देहाती महिलाओं ने सबसे कम मतदान का रिकॉर्ड बनाया है। लोकसभा सीट, राजसमंद के आठों विधानसभा क्षेत्र के नतीजों का आकलन बताता है कि शहर में पुरुषों ने और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने औसतन अधिक वोटिंग की।

पूरे लोकसभा क्षेत्र के 9 लाख 08 हजार 110 देहाती पुरुष मतदाताओं में से 5 लाख 13 हजार 469 वोटर्स मतदान करने पहुंचे, जबकि ग्रामीण 8 लाख 62 हजार 788 महिला मतदाताओं में से 5 लाख 08 हजार 098 ने मतदान किया। 12 में से 5 ट्रांसजेंडर्स ने भी लोकतंत्र चुनने में भागीदारी निभाई। कुल 17 लाख 70 हजार 910 में से 10 लाख 21 हजार 572 मतदाताओं ने वोटिंग की। शहरी क्षेत्र के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि पुरुषों ने अपने वर्ग में महिला वर्ग की तुलना में अधिक मतदान किया। 1 लाख 47 हजार 621 पुरुषों में से 94 हजार 947 ने वोट दिया, वहीं एक लाख 42 हजार 398 महिलाओं में से 86 हजार 773 ने मतप्रयोग किया। शहरी क्षेत्र में 13 में से 7 ट्रांसजेंडर ने भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

राजस्थान की एकमात्र मीटर गेज लाइन पर रेल संचालन बंद, लोगों ने कहा अलविदा

राजसमंद लोकसभा सीट पर हुए मतदान की स्थिति

  • शहर ग्रामीण पुरुष महिला कुल पुरुष महिला कुलब्यावर 64.19 61.86 63.04 54.81 65.20 59.51
  • मेड़ता 69.47 63.11 66.39 59.05 54.49 56.84डेगाणा 57.78 56.24 57.53 54.84 53.30 54.10
  • जैतारण 60.09 56.14 58.17 53.35 56.18 54.71भीम 59.59 57.79 58.68 50.88 42.48 56.56
  • कुम्भलगढ़ 52.94 50.44 51.72 53.31 57.28 55.24राजसमंद 65.63 61.44 63.57 63.43 61.84 62.64
  • नाथद्वारा 70.52 66.92 68.77 64.43 65.04 64.72कुल 64.32 60.94 62.66 56.54 58 .89 57.69

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग