मार्बल गैंगसा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मार्बल के ब्लॉक पर 12 प्रतिशत तथा तैयार माल पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाई है, जबकि इससे पूर्व 5 प्रतिशत वैट व एक्साइज टैक्स ही लगता था, ऐसे में एक साथ 28 प्रतिशत टैक्स लगने से मार्बल व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित होगा। अगर सरकार 30 जून तक मार्बल टैक्स पर छूट की घोषणा नहीं करेगी तो 1 जुलाई से जिले के सभी मार्बल व्यवसाई अनिश्चित कालीन बंद व आंदोलन करेंगे। अभी तो महज कुछ व्यापारी ही इसमें शामिल हुए है लेकिन जब आंदोलन किया जाएगा तो जिले के हजारों श्रमिक व व्यवसायी सरीक होंगे। इस दौरान गैंगसा एसोसिएशन के महासचिव रवि शर्मा, पर्यावरण विकास संस्था से रामनारायण पालीवाल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से सत्येंद्र सेन, कटर एसोसिएशन से नानालाल सिंधल, टे्रडर्स एसोसिएशन