28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CONTROVERSY : राजसमंद को ब्रॉडगेज का सपना दिखाकर मावली-मारवाड़ की मीटर गेज ट्रेन भी छीन रहे

जिम्मेदारों की भी मौन स्वीकृति पर जनता में आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 3 May 2018, 9:48 AM IST

Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,

देवगढ़. देश की आजादी के पहले से संचालित व एक सदी का सफर पूरा करने जा रही मावली से मारवाड़ तक की मीटरगेज रेल सरकार और रेलवे मेवाड़ के लोगों का ब्रॉडगेज का सपना दिखाते हुए छीनने की तैयारी कर चुकी है। इसके तहत इस मार्ग पर संचालित एक रेल सेवा तो बंद की जा चुकी है और दूसरी कब बंद कर दी जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। रेलवे द्वारा इस मार्ग पर संचालित एक रेल को गत 28 अप्रेल को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया था। यह रेल शाम को मावली से चलकर रात दस बजे देवगढ़ आती व वापसी में दूसरे दिन सुबह 8 बजे मारवाड़ से देवगढ़ पहुंचकर मावली की ओर जाती थी। इस रेल से मावली से ब्रॉडगेज रेल से आने वाले कांकरोली, कुंवारिया, लावासरदारगढ़, आमेट व देवगढ़ के लोग गंतव्य तक पहुंचते थे। इसी तरह सुबह इन क्षेत्रों के लोग मावली पहुंचकर आगे की यात्रा के लिए रेल पकड़ते थे। इन लोगों को अब मावली तक पहुंचने में खासी दिक्कत हो रही है। वहीं, सुबह के समय मारवाड़ से ब्रॉडगेज रेलों से उतरकर इसी रेल से गंतव्य तक पहुंचने वालों को भी खासी दिक्कत हो रही है। रेलवे ने इस मार्ग पर संचालित दूसरी रेल का समय भी बदल दिया है, जिससे यात्रियों को मावली से इंदौर, जयपुर , मुंबई की ओर जाने वाली रेलों में सवार होने में खासी दिक्कत हो गई है।

रेलवे ने नहीं बताया कोई ठोस कारण
रेलवे की ओर से इस संबंध में सुरक्षा कारणों के अलावा फिलहाल अन्य कोई ठोस कारण अधिकृत रूप से नहीं बताया गया है। वहीं, रेल का संचालन बंद कर जनता की सुविधा छीनने के रेलवे के निर्णय पर जनप्रनिधियों की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आने से क्षेत्रवासी इसमें उनकी भी मौन स्वीकृति मान रहे हैं। इसको लेकर नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खासा रोष व्याप्त है। कुछ लोगों ने बताया कि संभवताया रेलवे ने घाटे को लेकर इस रेल सेवा को बंद किया है। इसके चलते लोगों को आशंका है कि इस तरह तो रेलवे दूसरी रेल को भी कभी भी बंद कर सकता है। इसको लेकर लोगों ने सांसद हरिओमसिंह राठौड़ के साथ ही क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों से रेलवे से बात कर रेल का संचालन फिर से शुरू करवाने की मांग की है। लोगों ने मांग की है कि इस रेल का संचालन इस तरह हो कि यह सुबह 8 बजे तक मावली पहुंचे, जिससे कि लोगों को वहां से जाने वाली रेलो का कनेक्शन मिल सके। उल्लेखनीय है कि बंद की गई रेल पूर्व में भी इसी समय पर संचालित होती थी, लेकिन कांकरोली रेलवे स्टेशन पर एक लाइन होने के बाद से ही इसका समय परिवर्तित कर दिया गया, जिससे सवारियों की संख्या भी कम हुई क्योंकि आगे दूसरी रेलों का कनेक्शन नहीं मिल पाता है।

यह है वर्तमान में संचालित रेल का समय
रेल मारवाड़ से चलकर दोपहर 1.40 बजे देवगढ़ पहुंचती है। यहां से चलकर शाम को मावली पहुंचती है। इससे मावली में यात्रियों को ब्रॉडगेज रेलों के लिए कई घण्टे इंतजार करना पड़ता है। जबकि पूर्व में यह रेल दोपहर 2 बजे मारवाड़ जंक्शन से चलकर शाम पोने पांच बजे देवगढ़ आती थी। इससे रेल के रात आठ बजे तक मावली पहुंचने पर यात्रियों को इंदौर, बांद्रा, जयपुर सहित अन्य मार्गों के लिए कनेक्शन मिल जाता था। सुबह के समय यह रेल मावली से मारवाड़ के लिए पूर्ववत समय पर ही संचालित हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग