17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेवाड़ के इस विधायक ने पिता-पुत्र की जोड़ी को तीन बार हराया…देखें वीडियो

राजसमंद जिले की कुंभलगढ़ विधानसभा में विजय प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार को हराया है। इससे पहले इन्होंने इनके पिता गणेश सिंह परमार को दो बार हरा चुके हैं। राठौड़ की यह जीत की हैट्रिक है वे अब तक पांच बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

2 min read
Google source verification
मेवाड़ इस विधायक ने पिता-पुत्र की जोड़ी को तीन बार हराया...देखें वीडियो

जीत के बाद प्रसन्नमुद्रा में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह राठौड़।

कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ने जीत की हैट्रिक लगाई। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने 78,133 मत प्राप्त करने के साथ ही 22,060 मत से जीत दर्ज की है। इससे पहले पिछले 2013 और 2018 में भाजपा प्रत्याशी राठौड़ ने जीत दर्ज की थी। पिछले दो चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश सिंंह परमार को हराकर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
यहां पर 27 राउण्ड में मतगणना पूरी हुई। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार 14 वें, 20 और 24 वें राउण्ड में आगे रहे। इसके अलावा सभी राउण्ड में भाजपा आगे रही। 24 वें राउण्ड तक कांग्रेस के 49,439 और भाजपा को 60,711 मत मिले थे। इसके अलावा सभी राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी आगे रहे।
निर्दलीय को मिले 8813 मत, तीसरे स्थान पर रहे
कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी भारतीय आदिवासी पार्टी के डॉ. राम मीणा ने 8813 मत लेकर वे तीसरे स्थान पर रहे।

पिता और पुत्र को तीसरी हार
भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ की लगातार तीसरी जीत है। उन्होंने 2018 में 18,443 वोट से और 2013 में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश सिंह परमार को 27,606 मतों से हराया था। कांग्रेस ने इस बार उनके पुत्र योगेन्द्र सिंह परमार को प्रत्याशी बनाया गया। वह भी 22060 मत से हार गए।
फैक्ट फाइल
सुरेन्द्र सिंह राठौड़ (भाजपा) : 78133 (+22060)
योगन्द्र सिंह परमार (कांग्रेस) : 56073
डाक मत पत्र : 748
नोटा : 1915
ईवीएम: 1,55,168
कुल : 1, 55, 916
अब तक का इतिहास : भाजपा 5: कांग्रेस 8, भारतीय जनसंघ 01 : एसडब्ल्यूए 01 : जेएनपी 1
100 दिन की प्राथमिकता में शामिल है बेड़च का नाका परियोजना
माही डेम का पानी लाना और 300 गांवों तक पानी लाना मेरी प्राथमिकता में है। बेडच का नाका जलपरियोजना 100 दिन में स्वीकृत कराना प्राथमिकता में शामिल है। फ्री बांटने से जनता वोट नहीं देती है। चार साल तो आपस में लड़ते रहे, विकास क्या किया। अंतिम साल में रेवडियां बांटना शुरू कर दी।
- सुरेन्द्र सिंह राठौड़, कुंभलगढ़, विजेता प्रत्याशी (भाजपा)