27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4.16 लाख से ज्यादा एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

शिक्षा विभाग इस शैक्षणिक सत्र में विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) और विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समितियों (एसडीएमसी) के सदस्यों को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।
2 min read
Google source verification
SDMC NEWS

SDMC NEWS

मधुसूदन शर्मा

राजसमंद. शिक्षा विभाग इस शैक्षणिक सत्र में विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) और विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समितियों (एसडीएमसी) के सदस्यों को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विभाग 20.84 करोड़ रुपए खर्च कर 4,16,832 सदस्यों को प्रशिक्षित करेगा।

कब और कैसे होगा प्रशिक्षण

  • प्रशिक्षण दो दिवसीय गैर-आवासीय होगा।
  • आयोजन सितंबर और अक्टूबर माह में होगा।
  • प्रत्येक समिति से 5 कार्यकारिणी सदस्य और 1 जनप्रतिनिधि, कुल 6 चयनित सदस्य प्रशिक्षण लेंगे।
  • विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) में कुल 16 और विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति (एसडीएमसी) में 23 सदस्य होते हैं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के टास्क नंबर 198 के अनुरूप, प्रशिक्षण का मुख्य मकसद है—
  • सामाजिक मुद्दों और कलंक (SocialIssues & Stigmas) पर प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं और विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाना।
  • वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना।
  • समिति सदस्यों को उनके दायित्वों और अधिकारों की पूरी जानकारी देना।
  • शिक्षा के अधिकार (RTE) एक्ट, समग्र शिक्षा अभियान, मिड-डे-मील, बाल अधिकार, बाल सभा, हरित पाठशाला, अक्षय पेटिका, समावेशी एवं वैकल्पिक शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आपदा प्रबंधन और सामाजिक अंकेक्षण जैसे विषयों पर जागरूक करना।
  • विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना विकसित करना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना।
  • जेंडर से जुड़े विषयों पर संवेदनशील वातावरण तैयार करना।
  • विद्यालय स्तर पर योजना निर्माण व क्रियान्वयन की क्षमता बढ़ाना।
  • शिक्षा में जनसाधारण की सहभागिता सुनिश्चित करना।

प्रशिक्षण का गणित

प्रदेश में 50,657 विद्यालय प्रबंधन समितियां (एसएमसी)

18,815 विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समितियां (एसडीएमसी)

1. कुल प्रतिभागी संख्या

श्रेणीप्रतिभागी संख्या
एसएमसी सदस्य3,03,942
एसडीएमसी सदस्य1,12,890

2. एसएमसी सदस्य (संभागवार)

संभागसमितियों की संख्यासदस्यों की संख्या
बांसवाड़ा2,82416,944
चित्तौड़गढ़1,3538,118
डूंगरपुर2,30213,812
प्रतापगढ़1,4468,676
राजसमंद1,2817,686
सलूम्बर9765,856
उदयपुर2,60515,630

3. एसडीएमसी सदस्य (संभागवार)

संभागसमितियों की संख्यासदस्यों की संख्या
बांसवाड़ा5413,246
चित्तौड़गढ़4612,766
डूंगरपुर4782,868
प्रतापगढ़2851,710
राजसमंद4102,460
सलूम्बर2011,206
उदयपुर7104,260

क्या कहते हैं अधिकारी

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, आमेट, नारायण सिंह राव ने बताया— “शिक्षा विभाग की इस योजना का उद्देश्य एसएमसी और एसडीएमसी सदस्यों में जागरूकता पैदा करना और उनकी क्षमता का विकास करना है, ताकि वे विद्यालय प्रबंधन में अपनी अपेक्षित भूमिका निभा सकें। विभागीय निर्देशानुसार प्रशिक्षण का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में किया जाएगा।”