6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 दिन बाद… रात का पारा 2 डिग्री और गिरकर 10 पर पहुंचा

Forcast Rajsamand सर्द हवाओं ने झकझोरा, सर्दी के तेवर और हुए तल्ख

less than 1 minute read
Google source verification
mosam.jpg

साल का आखिरी महीना ज्यों-ज्यों खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, पारा भी लुढक़ता जा रहा है। दिसम्बर में दूसरी बार न्यूनतम पारा 10 डिग्री पर आ गया है। आखिरी बार 25 नवम्बर को अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 10 डिग्री था। इस सीजन में इसे नीचे भी पारा जा चुका है।

शुक्रवार सुबह हल्की धुंध के साथ ही सर्द हवा महसूस हुई। ठण्ड के कारण धूप भी गुनगुनी लगी। दोपहर में सूरज के ताप का असर थोड़ा बढ़ा, लेकिन शाम होते ही फिर मौसम सर्द हो गया। ठण्ड के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। घर, बाजार हो या दफ्तर, सर्दी से हर कोई प्रभावित नजर आया।

नाथद्वारा में पिछले तीन-चार दिनों की तरह शुक्रवार को भी सुबह देर तक बादलों के छाए रहने से तेज सर्दी का असर बना रहा। सुबह सूर्य देवता पूर्ण रूप से दिखाई देने की बजाए बादलों की ओट से सुनहरी आभा के रूप में दर्शन दे रहे थे। इसके बाद भी पूरे दिनभर बादलों के छाए रहने से धूप-छांव का दौर बना रहा। दिन में भी पर्याप्त धूप नहीं खिलने से सर्दी तेज ही रही। लेकिन, जब-जब भी पूरी धूप खिलती तो लोगों को जरूर सर्दी से कुछ राहत का अहसास होता। शाम ढलने के बाद तो सर्दी का असर और भी तेज हो जाने से बाजार में व्यापारियों के साथ ही आम लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास किया।ऐसे में रात को बाजारा में जल्दी ही सन्नाटा पसर गया।

तापमान की चाल
तारीख / अधिक. / न्यून.
24 नवम्बर/ 26.5 / 9
27 नवम्बर 16.5 / 12.5
3 दिसम्बर / 21 / 15
6 दिसम्बर / 23 / 10
7 दिसम्बर / 23.5 / 12
8 दिसम्बर / 24 / 10