12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : रास्ते के विवाद में रिश्तों का खून : भाई ने ही भाई को उतारा मौत के घाट

राजसमंद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया हैै। रास्ते के विवाद में एक बार फिर रिश्तों का खून हो गया। भाई ने ही अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया। जिले की खमनोर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। आरोपी पक्ष पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Youth killed by brother over road dispute

Rajasthan News : रास्ते के विवाद में रिश्तों का खून : भाई ने ही भाई को उतारा मौत के घाट

Murder In Rajsamand : राजसमंद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया हैै। रास्ते के विवाद में एक बार फिर रिश्तों का खून हो गया। भाई ने ही अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया। जिले की खमनोर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। आरोपी पक्ष पुलिस की हिरासत में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खमनोर से मात्र 6 किलोमीटर दूर उनवास गांव में मंगलवार शाम को खेत में गेहूं निकालने की थ्रेसर मशीन ले जाने के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में पुलिसकर्मी का मर्डर : बीच बचाव करने गया था, बदमाशों ने घेरा और मारे चाकू, तड़पा तड़पा कर मारा

विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई राजेंद्र श्रीमाली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद खमनोर पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची। मृतक का शव लेकर खमनोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना को लेकर नाथद्वारा डीवाईएसपी दिनेश चन्द्र सुखवाल, खमनोर पुलिस थाना इंचार्ज भगवान सिंह ने जायजा लिया।

यह भी पढ़ें : 1 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर लगाई थी स्टोरी, फिर 12 सेकेंड में मिली दर्दनाक मौत, देखिए अनामिका की आखिरी तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग