7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यह सीट बनी हॉट सीट, ये दो दिग्गज नेता आमने-सामने, मुकाबला बना रोचक

Rajasthan Election 2023 : मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष व नाथद्वारा विधायक सीपी जोशी के सामने भाजपा ने मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Election 2023 : Nathdwara vidhan sabha seat Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023 : नाथद्वारा। मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष व नाथद्वारा विधायक सीपी जोशी के सामने भाजपा ने मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। कई स्थानीय चेहरे टिकट की दौड़ में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने नया दांव खेला है। वर्ष 1980 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़कर विधायक बने सीपी जोशी नाथद्वारा की राजनीति में कई बार हार-जीत का स्वाद चख चुके हैं। 2008 में उन्हें अपने ही सिपहसालार कल्याण सिंह चौहान ने एक वोट से मात दे दी थी। 10 साल तक नाथद्वारा की राजनीति से दूर रहे सीपी को पार्टी ने 2018 के बाद फिर घरेलू मैदान पर खेलने का मौका दिया है।

विश्वराज को 4 दिन पहले लिया पार्टी में, पांचवें दिन टिकट
विश्वराज सिंह मेवाड़ को बीजेपी ने दिल्ली में राजसमंद सांसद दीया कुमारी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करवाई थी। उसके बाद से ही उनके नाथद्वारा से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह भी राजनीति में किस्मत आजमा चुके हैं। वह चित्तौड़गढ़ से बीजेपी से सांसद रह चुके हैं। उनके चचेरे भाई लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन विश्वराज ने पार्टी ज्वाइन कर चौंका दिया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में हॉट सीटों पर तस्वीर साफ, इन 18 सीट पर भाजपा-कांग्रेस के ये उम्मीदवार होंगे आमने-सामने

फिर वही कहानी
भाजपा ने वर्ष 2018 में महेश प्रताप सिंह चौहान को टिकट दिया था। तब महेशप्रताप चंद दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। यहां चर्चा इस बात की भी खासी है कि इस बार कोठारिया पूर्व ठिकाना परिवार का टिकट बदलकर उदयपुर के पूर्व महाराणा परिवार के वंशज को टिकट दिया गया। विश्वराज की एन्ट्री भी पार्टी में चार दिन पहले ही हुई।

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विरोध
नाथद्वारा सीट पर जैसे ही विश्वराज सिंह का नाम जारी हुआ, सोशल मीडिया पर भाजपा के ही एक खेमे के समर्थकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। कुछ युवाओं ने नाथद्वारा सीट को भाजपा की प्रयोगशाला तक बता दिया।

दीप्ति दूसरी बार, सुरेन्द्र छठवीं बार मैदान में
राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी 2021 में उपचुनाव में जीती थीं। वह अब दूसरी बार फिर भाजपा के रथ पर सवार होकर मैदान में उतरेंगी, वहीं कुम्भलगढ़ से मौजूदा विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ पार्टी से छठवीं बार चुनावी रण में उतरेंगे। वह चार बार विधायक रह चुके हैं और एक बार हार झेल चुके हैं।