
Rajsamand Devgarh horrific road accident
राजसमंद के देवगढ़ में एक बड़ी सड़क दुर्घटना घटित हुई। इस सड़क दुर्घटना में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में चुनाव ड्यूटी जा रहे पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल ने चुनाव ड्यूटी पर जाने के लिए कार में लिफ्ट ली थी। इसके साथ ही कार में सवार हेड कांस्टेबल, कार सवार दम्पत्ति एवं उनके दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा राजसमंद के देवगढ़ के नेशनल हाइवे पर छापली घाटे मे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार सूरत से खाटूश्यामजी जा रही थी। सूचना के बाद दिवेर एवं देवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रुप से घायलों को देवगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह सड़क हादसा जिस इलाके में हुआ है वह दिवेर थाना क्षेत्र में आता है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan : टोंक में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर में पीछे से घुसी बाइक, एक ही परिवार के 3 युवकों की मृत्यु
यह भी पढ़ें - Rajasthan : सिरोही में कोयला लदा ट्रेलर सामने से आ रहे ट्रेलर में जा घुसा, चालक और खलासी जिंदा जले
Updated on:
18 Nov 2023 04:59 pm
Published on:
18 Nov 2023 04:58 pm
