
राजसमंद. जिला मुख्यालय पर भाजपा के संगठन पर्व की बैठक में मंगलवार को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नौ लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। दोपहर एक बजे बाद पहुंचे मुख्य सचेतक गर्ग ने बंद कमरे में सभी दावेदारों से मिलकर वार्ता की और उन्हे संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया। इसके बाद हुई सभा में गर्ग ने मंच से संबोधन शुरू किया। उन्होंने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं के मन को टटोलना शुरू किया, लेकिन कहीं से विरोध के स्वर नहीं उठे। संगठन पर्व पर हुई बैठक में सहायक चुनाव अधिकारी नन्दलाल सिंघवी, भंवरलाल शर्मा, जिला प्रमुख रतनीदेवी चौधरी, भाजपा के वीरेन्द्र पुरोहित आदि मंचस्थ रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का भी स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार जब मुख्य सचेतक गर्ग ने अपना संबोधन समाप्त किया तो मैसे आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही संगठन चुनाव अधिकारी बोहरा के मोबाइल पर मैसेज आया तो गर्ग ने भाजपा जिलाध्यक्ष के दावेदारों को मंच पर बुलाया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश चुनाव संयोजक नारायणलाल पंचारिया की ओर से भेजे गए मैसेज में जगदीश पालीवाल के नाम को सावर्जनिक किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए जगदीश पालीवाल का स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहट ने पार्टी के निर्णय का स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिनभर गहमागहमी का बाजार गर्म रहा। भाजपा जिला कार्यालय में संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह भी मौजूद रहे। लेकिन सभी नाम को लेकर चुप्पी साधे रहे। बाजार में अन्य नामों को लेकर चर्चाएं जोरों पर थी लेकिन ऐनवक्त पर पासा ही पलट गया और जगदीश पालीवाल के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष का चयन कर लिया गया।
जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा किए जाने के बाद मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में बेशक पर्ची वाली सरकार कह दो ये खर्ची वाली सरकार नहीं है। ये वो पार्टी नहीं जहां पैसे देकर कोई अध्यक्ष बन सके, पैसे देकर कोई टिकट ला सके। भाजपा में मैनडेट बनाने का तरीका है। उच्च नेतृत्व सोच-समझकर निर्णय लिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष के सभी दावेदार अच्छे थे। उसमें से सर्वश्रेष्ठ को चुना है। जनप्रतिनिधियों की राय से नेतृत्व ने नए जिलाध्यक्ष का निर्णय किया है।
संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी है। उस पर निष्ठा से कार्य करूंगा। सभी को साथ लेकर चलूंगा और पार्टी की रीति नीति को देश-प्रदेश में आगे बढ़ाने की दिशा में प्रमुखता के साथ काम करूंगा। पार्टी ने जो भरोसा किया है। उस भरोसे पर पूरा खरा उतरने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर चलूंगा।
Updated on:
29 Jan 2025 11:54 am
Published on:
29 Jan 2025 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
