20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Biparjoy : गोमती नदी से राजसमंद झील का जलस्तर 10 फीट पहुंचा, आवक जारी

- राजसमंद झील में एक ही रात में 5 फीट पानी की आवक, लोग देखने उमड़े, शाम तक जलस्तर 15 फीट तक पहुंचने की उम्मीद, गोमती का 4 फीट चल रहा गेज

less than 1 minute read
Google source verification
Bifarjoy : गोमती नदी से राजसमंद झील जलस्तर 10 फीट पहुंचा, आवक जारी

राजसमंद के तासोल पुलिया से बहता गोमती नदी का पानी।

राजसमंद. राजसमंद झील को भरने वाली गोमती नदी से लगातार पानी की आवक होने से सोमवार को सुबह 8 बजे तक झील का जलस्तर 10 फीट पहुंच गया है। शाम तक झील का जलस्तर 15 फीट तक पहुंचने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग के जानकारों के अनुसार गोमती नदी का गेज वर्तमान में 4 फीट चल रहा है। इसके कारण प्रशासन भी अलर्ट है। जिले का बाघेरी का नाका बांध ओवर फ्लो हो गया है। इसमें भी 2 फीट से अधिक की चादर चल रही है। यह पानी नंदसमंद में पहुंचता है। हालांकि अभी नंदसमंद 16 फीट खाली है। इसके भरने के बाद ही खारी फीडर खोला जाता है। इससे भी राजसमंद झील में पानी की आवक होती है। नंदसमंद के भी बारिश जारी रहने पर शाम तक भरने की उम्मीद है।
सिंचाई विभाग के अनुसार चारभुजा (गढ़बोर) स्थित राम दरबार रविवार को सुबह 5 बजे छलक गया। यह जनवाद, साथिया, गोमती, अमलियार, मुराना, धानीन, पड़ासली, आरवाड़ा, बामनटुकड़ा, मेहरड़ा, धायला, केलवा, खटामला, पर्वतखेड़ी और छापरखेड़ी होते हुए झील में रात्रि में पहुंचा। झील में करीब 5 फीट पानी है। ऐसे में सोमवार सुबह 8 बजे तक झील का जलस्तर 10 फीट तक पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि गोमती के चलते ने 2017 में झील 44 साल बाद छलकी थी। पिछले साल भी बारिश से गोमती चली थी, लेकिन झील तक नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में इस बार झील के फिर से छलकने की उम्मीद है।


बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग