
पुठोल के दो युवकों सहित 4 कोरोना पॉजिटिव
राजसमंद. राजसमंद में सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में चार जने एक साथ कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं, जिससे चिकित्सा विभाग सहित प्रशासनिक अमले में हडकंप मच गया। चार लोगों में दो पुठोल के युवक हैं जो चचेरे भाई हैं और ७ मई को मोटर साइकिल से मुंबई से राजसमंद आए थे। यहां वे राजसमंद शहर के एक स्कूल में एक घंटे रुककर अस्पताल चले गए थे, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। साथ ही इसमें खरनोटा का ६५ वर्षीय वृद्ध है वहीं चारभुजा का ३६ वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव है। एक साथ चार लोगों के पॉजिटिव आने से चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया। अब राजसमंद में कोरोना मरीजों की संख्या २० पहुंच गई है। हालांकि इनमें से ४ लोग पॉजिटिव से निगेटिव हो चुके हैं। केलवा निवासी दो लोगों की पॉजिटिव से निगेटिव रिपोर्ट शुक्रवार सुबह ही आई थी। इससे पहले शुक्रवार को जिले में एक साथ ६ लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे।
Published on:
11 May 2020 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
