23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : राणा प्रताप पूजनीय, उन्हें राजनीतिक हथियार बनाना गलत

- शनिवार को हल्दीघाटी में ऐतिहासिक विषय और मौजूदा हालातों पर बोले परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Rakesh Gandhi

•

Updated: 3 Oct 2020, 7:58 PM IST

Video : राणा प्रताप पूजनीय, उन्हें राजनीतिक हथियार बनाना गलत

Video : राणा प्रताप पूजनीय, उन्हें राजनीतिक हथियार बनाना गलत

खमनोर. प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि महाराणा प्रताप पूजनीय हैं। मगर दुर्भाग्य है कि हर थोड़े समय बाद किसी न किसी प्रकार से राजनीतिक मुद्दा बनाकर उन्हें चर्चा में ला दिया जाता है। ये ठीक नहीं है। प्रताप के नाम पर सकारात्मक और प्रेरणात्मक चर्चा होनी चाहिए। ये बात मंत्री ने शनिवार को हल्दीघाटी में पत्रिका से खास बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि शौर्य, स्वाभिमान की धरती को वंदन की दिली तमन्ना थी। भारत के इतिहास में दृढ़ निश्चय, बलिदान की सोच को पूरी दुनिया हल्दीघाटी में देखती है। पहली बार हल्दीघाटी आने पर खुद को अभिभूत बताते हुए वे बोले, महाराणा प्रताप का शौर्य, स्वाभिमान और उत्सर्ग दुनिया मानती है। ऐसी शख्सियत को राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश होती है। मैं लोगों से कहता हूं कि महाराणा प्रताप जैसी विभूतियां ही इस भारत की पहचान हैं। भारत के नीति सिद्धातों और विचारधारा की पहचान हैं। वे किसी एक के नहीं है। वे ऐसे सपूत हैं, जिन्होंने भारत की गाथाओं को पूरी दुनिया में एक मिसाल के रूप में कायम किया है। मंत्री ने राणा प्रताप के जीवन पर बेजा चर्चाओं पर असंतोष जताया और कहा कि जिनकी पूजा होनी चाहिए, उन पर बहस हो रही है। वीर शिरोमणि प्रताप को राजनीति के परिदृश्य में लाकर चर्चा करना उनके प्रण, तप और त्याग का अपमान है। उन पर तो सकारात्मक, प्रेरणात्मक चर्चा होनी चाहिए। मेवाड़ की धरती का जितना सम्मान किया जाए, उतना कम है। प्रताप का इतिहास दुश्मनों के सामने कभी नहीं झुकने के अपनी प्रजा के प्रति कड़े वचनों का रहा है। वे मेवाड़ की धरती और यहां की प्रजा के प्रतीक थे।

फिलहाल मास्क व सेनेटाइजर ही वैक्सिन है
मंत्री ने कोरोना संकट से लडऩे में जनता के साथ का आह्वान किया और बोले कि फिलहाल मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर ही वैक्सिन है। बिना मास्क किसी को कहीं भी प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। वे खुद जान बचाकर उभरे हैं, इसलिए लोगों को संक्रमण के प्रति सावचेत करते रहते हैं। मंत्री बोले कि सरकार ने कोरोना से लडऩे में कोई कमी नहीं रखी। 40 हजार तक के इंजेक्शन फ्री कर रखे हैं। इलाज, जांच, दवाइयां सब फ्री हैं।

कृषि बिल से किसान परेशान
उन्होंने केंद्र सरकार पर पाप करने का आरोप लगाया और बोले कि केंद्र किसानों के विरुद्ध तीन बिल लाई, जिससे किसान परेशान हैं। मंत्री ने उत्तरप्रदेश के हाथरस की घटना का भी जिक्र किया और बताया कि राहुल गांधी शनिवार को दोबारा हाथरस गए हैं। सरकार का उन्हें रोकना ठीक नहीं है। घटना पर पर्दा डालने की बजाय पीडि़त बेटी को न्याय और दोषियों को सख्त सजा मिलना चाहिए।

परिवहन मंत्री ने देखी हल्दीघाटी, पुष्पांजलि अर्पित की
परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने शनिवार शाम हल्दीघाटी के ऐतिहासिक स्थलों को देखा। उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन प्रसंगों का पुन:स्मरण किया। परिवहन मंत्री शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे नाथद्वारा-ओडन होते हुए हल्दीघाटी पहुंचे। उन्होंने शाहीबाग, हल्दीघाटी दर्रा, महाराणा प्रताप संग्रहालय आदि देखे। उन्होंने चेतक समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री ने संग्रहालय के संस्थापक मोहनलाल श्रीमाली, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली, जय मेवाड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष हेमंतसिंह मोजावत सहित स्थानीय संगठनों के कार्यकर्ताओं से भी बात की। युवा मंडल अध्यक्ष ने ज्ञापन देकर हल्दीघाटी सहित जिले के ऐतिहासिक व धार्मिक पर्यटन स्थलों उदयपुर, नाथद्वारा, राजसमंद, मावली जंक्शन, गोगुंदा, कुभलगढ़ के सर्किट को रोडवेज बस की सुविधा से जोडऩे की भी मांग रखी। इसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हो गए।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग